• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

अब संभल के सीओ अनुज चौधरी बने ‘हनुमान’, जिस पर अखिलेश यादव के नेता ने ‘सिंघम’ को बताया बंदर

‘Sambhal CO Anuj Chaudhary News: हनुमान’ के अवतार में दिखे संभल के सीओ अनुज चौधरी, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, लोग कर रहे कमेंट।

by Vinod
January 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, राजनीति
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

August 10, 2025
Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

July 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा के बाद सीओ अनुज चौधरी सुर्खियों में हैं। हिंसा के वक्त खुद सीओ दंगाईयों ने भिड़ गए थे। उपद्रवियों की गोली से घायल भी हुए पर निडर होकर डटे रहे। ठीक होने के बाद वह फिर ड्यूटी पर उतरे। 46 साल से बंद हनुमान जी के मंदिर के कपाट को खुलवाया। एसपी के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। अब सीओ अनुज चौधरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह बकायदा हनुमान बन गए और रथ यात्रा में हाथ में गदा लेकर निकल पड़े।

बंद हनुमान मंदिर के कपाट खुलवाए

संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। तब मौके पर सीओ अनुज चौधरी फोर्स के साथ मौजूद थे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ के पैर में गोली लग गई। किसी तरह से उन्होंने दंगाईयों को खदेड़ा। हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई थी, जबकि 27 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने 50 उपद्रवियों को अरेस्ट कर जेल भेजा। चार सौ से अधिक के पोस्टर जारी किए। ठीक होने के बाद सीओ अनुज चौधरी ड्यूटी पर फिर उतरे। 46 साल से बंद हनुमान मंदिर के कपाट खुलवाए।

पुलिस बल की मौजूदगी में दर्शन-पूजन 

सीओ अनुज चौधरी ने खग्गुसराय इलाके में स्थित मंदिर के कपाट खुलवाने के बाद वह मंदिर के अंदर से मिट्टी हटाते दिखे थे। यहीं नहीं पूजा के दौरान वह मंदिर में घंटा भी बजाते दिखे थे। नए साल के पहले दिन खग्गूसराय इलाके में 46 साल पुराने कार्तिकेय महाद्वीप मंदिर के पास से रथ यात्रा निकली। एक दिन पहले यात्रा का रथ हनुमान जी की जन्मस्थली कर्नाटक से किष्किंधा से चलकर संभल के प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर पहुंचा था। गोविंदानंद सरस्वती महाराज ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इसका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रथ श्री कल्की विष्णु मंदिर पहुंचा। भी मंदिरों के दर्शन करने के लिए गोविंदानंद सरस्वती महाराज निकले थे।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात

रथ के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में निकलते ही सीओ सदर अनुज चौधरी ने हनुमान बन गदा अपने हाथ में पकड़ा और आगे-आगे सिक्योरिटी के साथ रथ निकाला। हाई सिक्योरिटी के साथ रथ को शहर से निकलना था। किष्किंधा रथ यात्रा को लेकर संभल पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे.। खुद सीओ अनुज चौधरी हाथ में गदा लेकर रथयात्रा के आगे-आगे चल रहे थे। यह रथ यात्रा सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके से भी निकली। जब यात्रा कार्तिकेय मंदिर के लिए रवाना हुई तो पीछे-पीछे श्रद्धालुओं का हुजूम भी चला।

सीओ रथ यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे

सीओ रथ यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे और उनके हाथ में गदा था। उनको देख लोग हनुमान-हनुमान के जय कारे लगा रहे थे। बता दें, अनुज चौधरी मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से आते हैं। अनुज चौधरी अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती में देश का मान बढ़ा चुके हैं। वह देश के लिए कुश्ती में कई मेडल भी जीत चुके हैं। उन्होंने 2002 और 2010 के नेशनल गेम्स में दो रजत पदक अपने नाम किए थे। एशियन चैंपियनशिप में 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे।1997 से लेकर 2014 तक वह रेसलिंग के नेशनल चैंपियन रहे। साल 2001 में उन्हें लक्ष्मण अवॉर्ड और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी मिली।

मरने के लिए पुलिसबल में भर्ती नहीं हुए

संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।, जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस को भी आत्मरक्षा का अधिकार है, पुलिसकर्मी मरने के लिए पुलिसबल में भर्ती नहीं हुए। पुलिसकर्मियों के भी बच्चे और परिवार हैं। उनके बयान में तीखे सवाल भी थे, जिसमें वो पूछते हैं कि क्या हमारा (पुलिसकर्मियों) परिवार नहीं होता? संभल में 4-6 घंटे क्या हालात रहे, पहले उसे देखना चाहिए। ये बयान उन्होंने संभल हिंसा के दौरान गोली से घायल होने के बाद दिया था, जिसे लाखों लोगों ने देखा और सुना था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट भी लिखे थे।

सपा नेता ने कहा बंदर

वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है।सपा नेता उदयवीर सिंह ने संभल सीएम अनुज चौधरी के गदा पकड़ने वाले मामले पर उनकी की तुलना मदारी के बंदर से की है। अखिलेश के नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि काहे का हनुमान जी वर्दी में वो मदारी का बंदर लग रहा है, जो लखनऊ के इशारे पर लगातार नाच रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विचारधारा के लोगों को हर चुनाव में उतार लाती है, अब सावरकर को लाई है जिनकी भूमिका बहुत सही नहीं रही है।

 

Tags: Sambhal CO Anuj ChaudharySambhal Hanuman Templesambhal newsSambhal violence
Share196Tweet123Share49
Previous Post

जानिए अरशद ने मां और 4 बहनों को किस वजह से मार डाला, ‘कसाई’ ने क्यों पीएम मोदी-सीएम योगी का लिया नाम

Next Post

Uttar Pradesh News : हनुमानजी यहां जपते हैं राम नाम, सुनाई देती है उनकी सांसों की आवाज, आख़िर क्या है मंदिर का रहस्य

Vinod

Vinod

Related Posts

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
August 10, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

by Gulshan
July 15, 2025
0

Sambhal News :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महक और परी एक बार फिर...

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

by Vinod
June 18, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की संभाल शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर एसआईटी ने एमपी-एमएलए...

Sambhal News

कब्रिस्तान पर चला योगी का बुलडोजर, सरकारी ज़मीन को कराया कब्ज़ामुक्त

by Gulshan
June 2, 2025
0

Sambhal News : संभल जिले में एक बार फिर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन में नजर आया। इस बार निशाना...

Next Post
Pilua Mahavir Temple Hanuman idol mystery

Uttar Pradesh News : हनुमानजी यहां जपते हैं राम नाम, सुनाई देती है उनकी सांसों की आवाज, आख़िर क्या है मंदिर का रहस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version