• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Sambhal Violence: अब सामने आई संभल की शाही जामा मस्जिद के कुआं पूजन की दिलचस्प स्टोरी

Sambhal Violence News : संभल में शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसके बाद से हर दिन नए-नए थ्योरियां सामने आ रही हैं।

by Vinod
November 30, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

August 10, 2025
Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

July 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हरदिन नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट पर है और जिले में बाहर व्यक्तियों के आने पर रोल लगाई हुई है। समाजवादी पार्टी के अलावा दूसरे दलों के नेताओं ने हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाहा, जिन्हें पुलिस ने बार्डर पर ही रोक दिया। इसबीच बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो साझा की हैं। उन्होंने बताया है कि 12 साल पहले मस्जिद परिसर पर मौजूद कुआं की लोग पूजा-अर्चना करते थे। महिलाएं दीपक जलता थीं। पर सपा के तत्कालीन सांसद डॉक्टर बर्क ने पूजा-अर्चना पर रोक लगा दी थी। स्थानीय लोगों ने भी इस बात का खुलासा किया और कुआं पूजन के रोक के बारे में विस्तार से बताया।

सर्वे के दौरान संभल में भड़की थी हिंसा

संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने स्थानीय अदालत पर याचिका दायर कर सर्वे की मांग की थी। कोर्ट ने सर्वे का आदेश जारी कर दिया। अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था, क्योंकि दावा किया गया था कि इस स्थल पर पहले हरिहर मंदिर था। टीम 24 नवंबर को भी संभल जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची और इसी दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव के साथ फायरिंग की। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले दगे और दंगाईयों को खदेड़ा। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई, तो वहीं दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

कुआं पूजन की थी परम्परा

हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। दुकानें खुल गई हैं। मस्जिद परिसर के आसपास फोर्स की तैनाती है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। इसी बीच जामा मस्जिद के पास स्थित एक कुएं को लेकर भी नया विवाद सामने आया है। खुद बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कुएं पर लंबे समय से पूजा होती आ रही थी। कुएं पर दीपक जलाकर रखे जाते थे। शादी के वक्त कुआं पूजन की परम्परा थी। नवविवाहित जोड़े शादी के बाद कुआं की पूजा-अर्चना किया करते थे। महिलाएं दीपक जलाती थीं। कुआं मस्जिद परिसर पर था। स्थानीय लोगों का दावा है कि अब भी कुआं मस्जिद परिसर पर मौजूद है।

दीपावली पर जलाते थे दीपक

मोहल्ला कोट पूर्वी के निवासी दो बुजुर्गों ने बताया कि कुएं पर पूजा की परंपरा सालों से चली आ रही थी। एक बुजुर्ग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, जब हमारा भतीजा पैदा हुआ था, तो इस कुएं पर पूजा की गई थी। दीपक भी इसी कुएं पर रखे जाते थे, लेकिन बाद में पुलिस ने इस पूजा को बंद करा दिया। बुजुर्ग ने कहा कि वे अब कुआं पूजन करने के लिए दूसरी जगह पर जाते हैं, क्योंकि पहले की तरह यहां कुआं पूजा करना अब संभव नहीं रहा। एक बुजुर्ग ने बताया, वर्षों से दीपावली के दिन पूजा करके कुएं पर दीपक रखने की परंपरा को हम निभाते आ रहे थे। बड़ी संख्या में लोग पर्व पर कुआं के पास आते थे।

डॉक्टर बर्क ने लगवाई थी रोक

एक बुजुर्ग ने बताया कि 2012 में यूपी में सपा की सरकार बनी। उस वक्त यहां डॉक्टर बर्क की तूती बोला करती थी। उन्हीं के आदेश पर हमारे दीपक जलाने का विरोध किया गया और उन दीपकों को पैरों से कुचला गया। डॉक्टर बर्क के आदेश पर पुलिस को यहां पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पूजा को बंद करवा दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोग सांसद बर्क से मिले और कुआं पूजन की अनुमति दिए जाने की फरियाद की। लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने हमलोगों से दो टूक शब्दों में कहा कि कुआं पूजन के वक्त शोर होता है, जिससे नमाजियों को दिक्कत होती है। उस वक्त किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि डॉक्टर बर्क का कोई विरोध कर सके।

2012 से पूजा-अर्चना पर लगी है रोक

बुजुर्ग बताते हैं कि जब हमारे घर में किसी लड़के की शादी होती थी, तो उसकी मां कुएं में पैर लटका कर बैठ जाती थी। फिर लड़का अपनी मां के साथ परिक्रमा करता था और मां को सुंदर बहू लाने का आश्वासन भी देता था। एक बुजुर्ग बताते हैंं कि यह परंपरा काफी पुरानी है, और लगभग 12 साल पहले इस कुएं पर पूजा और अन्य रीति-रिवाजों को रोक दिया गया था। यहां के बुजुर्गों का मानना है कि बर्क़ के हस्तक्षेप के कारण ही इस कुएं पर पूजा और अन्य धार्मिक रीति-रिवाजों पर प्रतिबंध लगा था। बर्क नहीं चाहते थे कि मस्जिद में दूसरे धर्म के लोग पूजा-अर्चना करें।

अब नहीं रहा शांति का माहौल

स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि इस कुएं का पुराना नक्शा भी उपलब्ध है, जो यह स्पष्ट करता है कि यह जगह पहले मंदिर हुआ करती थी। इस पुराने नक्शे के अनुसार, यह स्थान पूजा के लिए उपयुक्त था और यहां पर धार्मिक क्रियाएं नियमित रूप से होती थीं। लेकिन समय के साथ-साथ इस स्थान का स्वरूप बदल गया और अब यहां पर पूजा करना संभव नहीं रहा। स्थानीय निवासी इस बदलाव को लेकर निराश हैं और उनका कहना है कि इस परंपरा को खत्म करना ठीक नहीं था। एक बुजुर्ग ने कहा, हम लोग इस कुएं पर पूजा करते थे, लेकिन अब हमें दूसरी जगह पूजा के लिए जाना पड़ता है। पहले यहां पर जो शांति और धार्मिक माहौल था, वह अब कहीं नजर नहीं आता।

Tags: sambhal newsSambhal violenceShahi Jama Masjidwell
Share196Tweet123Share49
Previous Post

GQ Men Of The Year 2024 : बॉलीवुड हसीनाओं ने बोल्डनेस अंदाज से बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका,देखें फोटोस

Next Post

पिता के निधन से शोक में डूबी एक्ट्रेस का इमोशनल नोट वायरल”untill we meet again Dad”

Vinod

Vinod

Related Posts

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
August 10, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

by Gulshan
July 15, 2025
0

Sambhal News :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महक और परी एक बार फिर...

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

by Vinod
June 18, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की संभाल शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर एसआईटी ने एमपी-एमएलए...

Sambhal News

कब्रिस्तान पर चला योगी का बुलडोजर, सरकारी ज़मीन को कराया कब्ज़ामुक्त

by Gulshan
June 2, 2025
0

Sambhal News : संभल जिले में एक बार फिर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन में नजर आया। इस बार निशाना...

Next Post
पिता के निधन से शोक में डूबी एक्ट्रेस का  इमोशनल नोट वायरल”untill we meet again Dad”

पिता के निधन से शोक में डूबी एक्ट्रेस का इमोशनल नोट वायरल"untill we meet again Dad"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

September 28, 2025
PhD Admission 2025

अब PHD के लिए नहीं देना होगा नौकरी से त्याग, जानें क्या कहता है नया प्रोग्राम ?

September 28, 2025
24 घंटे के अंदर सीएम योगी ने तीसरी बार दंगाइयों को दिया अल्टीमेटम, ‘गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर कटेगा नरक का टिकट’

24 घंटे के अंदर सीएम योगी ने तीसरी बार दंगाइयों को दिया अल्टीमेटम, ‘गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर कटेगा नरक का टिकट’

September 28, 2025
बरेली हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का डबल अटैक, मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही दिए शूट एट साइट के आदेश

बरेली हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का डबल अटैक, मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही दिए शूट एट साइट के आदेश

September 28, 2025
UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

September 28, 2025
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version