Gangster Sanjeev Jeeva: वकील की ड्रेस पहनकर आया संजीव जीवा का हत्यारा, 5 मिनट में किया काम तमाम

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा की पेशी के दौरान हत्या कर दी गई। संजीव जीवा मुख्तार अंसारी का करीबी था। संजीव जीवा की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। विजय यादव जौनपुर का रहने वाला था। वहीं संजीव जीवा ब्रह्मदत्त मर्डर केस का मुख्य आरोपी था। फायरिंग के दौरान एक डेढ़ साल की बच्ची पर भी गोली लग गई थी। बच्ची का नाम लक्ष्मी है, जो अभी आईसीयू में भर्ती है। वहीं, पुलिसकर्मी सिपाही लाल मोहम्मद के पैर पर भी गोली लगी है।

5 मिनट में किया गैंगस्टार का काम तमाम

संजीव जीवा के बाद वकीलों ने हमलावर विजय यादव को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि हत्यारा विजय यादव कोर्ट परिसर के अंदर वकील की ड्रेस में आया था। वह कोर्ट परिसर में करीब 3 बजकर 50 मिनट में दाखिल होता है। इसके बाद 3 बजकर 55 मिनट पर उसने संजीव जीवा की हत्या कर दी।उसने संजीव को गोली मारी और पांच मिनट में गैंगस्टर का काम तमाम कर दिया।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version