Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

जो सुन नहीं सकी, वो देश को सुनाने लगी कैसे पहले ही प्रयास में बनीं IAS, मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल

सौम्या शर्मा ने सुनने की शक्ति खोने के बाद भी हार नहीं मानी। बिना कोचिंग और गंभीर बीमारी के बीच उन्होंने पहले प्रयास में UPSC पास कर IAS बनीं। उनकी कहानी आज लाखों युवाओं को प्रेरित कर रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 28, 2025
in दिल्ली
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Success Story of Saumya Sharma:सिर्फ 16 साल की उम्र में सुनने की ताकत खो दी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। बिना कोचिंग, गंभीर बीमारी और मुश्किल हालातों के बीच UPSC जैसी कठिन परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर दिखाई अपनी काबिलियत। कहा जाता है कि अगर मन में सच्ची लगन और मजबूत इरादा हो, तो कोई भी परेशानी रास्ता नहीं रोक सकती। IAS सौम्या शर्मा की जिंदगी इसी कहावत का जीता-जागता उदाहरण है। दिल्ली की रहने वाली सौम्या ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास कर देशभर में नाम रोशन किया। उन्होंने साल 2017 में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की, वो भी तब जब एक समय पर उन्होंने अपनी सुनने की क्षमता पूरी तरह खो दी थी।

सौम्या का जन्म एक डॉक्टर परिवार में हुआ था। उनके पिता अशोक शर्मा और मां लीना शर्मा, दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। घर में पढ़ाई-लिखाई का माहौल था, लेकिन 16 साल की उम्र में जब सौम्या की श्रवण शक्ति पूरी तरह खत्म हो गई, तो उनकी जिंदगी ने एक बड़ा मोड़ ले लिया।

RELATED POSTS

Dilip Kumar struggle to Bollywood stardom

Entertainment news: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग, जानिए साधारण लड़के से सुपरस्टार बनने तक का सफ़र

August 7, 2025
Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

July 28, 2025

बीमारी आई, लेकिन पढ़ाई नहीं रुकी

कान से सुनने की ताकत खोने के बावजूद सौम्या ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने खुद को मजबूत किया और लॉ (कानून) की पढ़ाई पूरी की। UPSC की तैयारी के दौरान जब उन्होंने मेन्स परीक्षा दी, उस समय वे इतनी बीमार थीं कि एक दिन में तीन बार सलाइन लगाना पड़ा, लेकिन उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान वह रोज़ाना 10 से 15 घंटे तक घर पर ही पढ़ाई करती थीं।

बिना कोचिंग भी मिल सकती है सफलता

सौम्या मानती हैं कि सफलता के लिए सबसे जरूरी होती है। समझदारी, अनुशासन और समर्पण। उनका कहना है कि UPSC जैसी परीक्षा को कोचिंग के बिना भी पास किया जा सकता है, अगर इंसान खुद पर भरोसा करे और सही रणनीति के साथ मेहनत करे। उनके मुताबिक, कोचिंग केवल गाइडेंस देती है, असली मेहनत और आत्मविश्वास आपकी अपनी पूंजी होती है।

आज सौम्या शर्मा न सिर्फ एक IAS अधिकारी हैं, बल्कि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने दिखा दिया कि शारीरिक चुनौती कोई बाधा नहीं, अगर इरादे सच्चे हों और मेहनत लगातार हो।

Tags: inspirational storiesUPSC Motivation
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Dilip Kumar struggle to Bollywood stardom

Entertainment news: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग, जानिए साधारण लड़के से सुपरस्टार बनने तक का सफ़र

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Dilip Kumar The King of Cinema Who Rose from Struggles to Stardom: हिंदी सिनेमा के सबसे चमकते सितारों में गिने...

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

Women of India: भारत की वह महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए बन गईं प्रेरणा

by SYED BUSHRA
July 28, 2025

Women of India Who Made History: महिलाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।महिलाएं समाज का ऐसा हिस्सा...

Fauja Singh death and life story of India’s oldest marathon runner

Fauja Singh Death: दौड़ की दुनिया के सितारे फौजा सिंह नहीं रहे 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में हुआ निधन

by SYED BUSHRA
July 15, 2025

Fauja Singh passed away: भारत के सबसे उम्रदराज और चर्चित मैराथन धावक फौजा सिंह का 14 जुलाई 2025 को दुखद...

Birthday Special-मुन्ना भाई से असुर तक जानिए ‘सर्किट’ के संघर्ष और कामयाबी का सफर

Birthday Special-मुन्ना भाई से असुर तक जानिए ‘सर्किट’ के संघर्ष और कामयाबी का सफर

by Sadaf Farooqui
April 19, 2025

Struggle to Stardom,बॉलीवुड में ‘सर्किट’ के नाम से फेमस हुए अरशद वारसी आज (19 अप्रैल) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे...

करोड़ों की जायदाद राजघराने के वारिस पिता है केंद्रीय मंत्री जानिए कौन है वह क्यों बेच रहे हैं सब्जी

करोड़ों की जायदाद राजघराने के वारिस पिता है केंद्रीय मंत्री जानिए कौन है वह क्यों बेच रहे हैं सब्जी

by Sadaf Farooqui
April 5, 2025

Union Minister’s son vegetable startup: जब किसी व्यक्ति के पिता देश के केंद्रीय मंत्री हों और परिवार के पास करोड़ों...

Next Post
Birthday special:अक्षय और आमिर के साथ हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस, क्या अब फिर से एक्टिंग में हो रही एक्टिव

Birthday special:अक्षय और आमिर के साथ हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस, क्या अब फिर से एक्टिंग में हो रही एक्टिव

Rajnath Singh

'पाकिस्तान ने की कायराना हरकत तो फिर गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर', संसद में गरजे राजनाथ सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version