Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Sawan Amavasya 2025: पितरों की शांति, पुण्य लाभ और शिव कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

श्रावण अमावस्या 25 जुलाई 2025 को पड़ रही है। इस दिन रुद्राभिषेक, पौधारोपण, दान और पितृ तर्पण करने से शुभ फल मिलता है। वहीं झगड़े, मांगलिक कार्य और बाल काटने से बचना चाहिए।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 25, 2025
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sawan Amavasya : श्रावण मास को भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पावन महीनों में गिना जाता है। इस महीने की अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है क्योंकि यह प्रकृति से जुड़ाव और हरियाली बढ़ाने का प्रतीक मानी जाती है।

इस बार श्रावण अमावस्या 24 जुलाई 2025 को तड़के 2:28 बजे से शुरू होकर 25 जुलाई को दोपहर 12:40 बजे तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर उदया तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए पूजा-पाठ, स्नान-दान आदि 24 जुलाई को ही करना श्रेष्ठ माना जाएगा। यह दिन पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, मंत्र सिद्धि, दोष निवारण, और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए सत्कर्मों से कई गुना फल प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

RELATED POSTS

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

October 4, 2025
Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

September 10, 2025

श्रावण अमावस्या पर क्या न करें

शुभ कार्यों से परहेज करें: इस दिन विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश या कोई नया काम शुरू करने से बचें।

सुनसान और अंधेरे स्थान पर न जाएं: वीरान इलाकों या उजाड़ जगहों पर जाना अशुभ माना गया है।

दूसरों का पुराना सामान न लें: जैसे कपड़े, जूते या अन्य इस्तेमाल की हुई वस्तुएं न अपनाएं।

वाद-विवाद और क्रोध से बचें: किसी से झगड़ा या बहस करने से मन की शांति और पुण्य का क्षय होता है।

केश और नाखून न काटें: यह शरीर के अंग माने जाते हैं, जिन्हें इस दिन काटना वर्जित है।

श्रावण अमावस्या पर क्या करें

स्नान और दान करें: किसी पवित्र नदी या तीर्थ में स्नान करके गरीबों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।

पौधे लगाएं:खासकर तुलसी, पीपल या नीम जैसे पवित्र वृक्ष लगाकर पर्यावरण और पितरों दोनों को संतुष्ट करें।

पितृ दोष निवारण करें:कुंडली में पितृ दोष होने पर तर्पण, श्राद्ध और ब्राह्मण भोज जैसे कार्य करें।

गाय की सेवा करें: गाय को हरा चारा, गुड़ या रोटी खिलाएं, इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

घर की सफाई करें और दीप जलाएं: घर के पुराने, टूटे-फूटे सामान निकालकर दीप जलाएं, विशेषकर मुख्य दरवाजे पर।

रुद्राभिषेक कराएं: कालसर्प दोष या अन्य ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र से अभिषेक करें।

श्रावण अमावस्या आत्मशुद्धि, पूर्वजों के सम्मान और शिव उपासना का उत्तम अवसर है। इस दिन उचित नियमों का पालन करके सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने और मानसिक शांति पाने के लिए यह दिन बेहद लाभकारी माना गया है। अमावस्या पर सत्कर्मों का प्रभाव दीर्घकालिक होता है, इसलिए इस शुभ दिन को व्यर्थ न जाने दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Hindu FestivalsSpiritual Tips
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

by SYED BUSHRA
October 4, 2025

Sharad Purnima 2025 :हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास...

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

by SYED BUSHRA
September 10, 2025

Jitiya Vrat 2025 : हिंदू धर्म में पति, संतान और परिजनों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग व्रत...

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

by SYED BUSHRA
August 30, 2025

Pitru Paksha 2025 Do’s and Don’ts: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है। हिंदू धर्म...

kajari teej 2025 food restrictions fasting rules and significance for women

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर किन चीज़ों से करें परहेज़,वरना हो सकती है भारी मुसीबत

by SYED BUSHRA
August 11, 2025

Kajari Teej 2025: हरियाली तीज के बाद अब सुहागिन महिलाओं के बीच कजरी तीज की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही...

Bhadrapad 2025 Hindu Festivals and Planetary Remedies

Bhadrapad 2025: त्योहारों का महीना और ग्रह दोषों से मुक्ति का समय जानिए इसके प्रमुख पर्व, तिथियां और उनका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Bhadrapad 2025:जैसे ही सावन की पूर्णिमा आती है, हर भक्त का मन अगले पवित्र महीने की ओर मुड़ जाता है।...

Next Post
Kargil Vijay Diwas 2025 tribute to Indian army heroes

Kargil Vijay Diwas 2025: युद्ध में अदम्य साहस,वीरता देशभक्ति,और बलिदान का प्रतीक जानिए इसका इतिहास

Childhood obesity causes prevention and health impact

Childhood Obesity: बच्चों में बढ़ता मोटापा खतरे की घंटी जानिए कैसे इसको करें कंट्रोल और बीमारियों से बचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version