Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Mumbai : SEBI की पूर्व प्रमुख पर धोखाधड़ी के आरोप ,कौन सी कोर्ट ने दिया जांच करने का आदेश

मुंबई की ACB कोर्ट ने SEBI की पूर्व प्रमुख माधवी पुरी बुच पर धोखाधड़ी और नियामकीय उल्लंघन के आरोपों में जांच के आदेश दिए। शिकायतकर्ता ने SEBI अधिकारियों पर गलत तरीके से कंपनी को लिस्टिंग की मंजूरी देने का आरोप लगाया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 3, 2025
in राष्ट्रीय
SEBI investigation
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SEBI corruption case मुंबई की एक अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को SEBI की पूर्व अध्यक्ष माधवी पुरी बुच और पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। उन पर शेयर बाजार में धोखाधड़ी और नियामकीय नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

स्पेशल एसीबी कोर्ट के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने कहा कि मामले में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी के सबूत मिले हैं, जिसकी निष्पक्ष SEBI की पूर्व प्रमुख पर धोखाधड़ी के आरोप ,कौन सी कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेशजरूरी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह खुद इस मामले की निगरानी करेगा और ACB को 30 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

RELATED POSTS

Sambhal

Sambhal Dispute Live: सर्वे के दौरान बवाल, 3 की मौत, पुलिस पर पथराव, गाड़ियां जलीं… CO को लगी गोली

November 24, 2024

क्यों दर्ज किया गया केस?

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि माधवी पुरी बुच पर लगे आरोप संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं, इसलिए इसकी विस्तृत जांच जरूरी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों और SEBI की निष्क्रियता के कारण न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा।

शिकायतकर्ता के आरोप

एक शिकायतकर्ता ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि SEBI के अधिकारियों ने अपने वैधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं किया और बाजार में हेरफेर को बढ़ावा दिया। आरोप यह भी है कि एक ऐसी कंपनी को लिस्टिंग की अनुमति दी गई, जो नियामकीय मानकों को पूरा नहीं करती थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस वजह से बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, नियमों का उल्लंघन और भ्रष्टाचार हुआ। अदालत ने इन आरोपों को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

SEBI ने दी सफाई

स्पेशल एसीबी कोर्ट के इस आदेश पर SEBI ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। SEBI ने कहा कि वह इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देगा।

SEBI का कहना है कि यह मामला 1994 का है और जिन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं, वे उस समय SEBI में नहीं थे।

शिकायतकर्ता पर उठे सवाल

SEBI ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है, वह पहले भी इस तरह की शिकायतें करता रहा है। SEBI ने यह स्पष्ट किया कि यह मामला एक कंपनी की BSE में लिस्टिंग से जुड़ा है और यह गलत होगा कि SEBI ने बिना नियमों का पालन किए लिस्टिंग को मंजूरी दी।

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

अब देखना यह होगा कि ACB की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या माधवी पुरी बुच व अन्य आरोपियों पर कार्रवाई होगी या नहीं। फिलहाल, SEBI ने इस मामले को चुनौती देने की बात कही है, जिससे कानूनी लड़ाई और लंबी हो सकती है।

Tags: Court OrderSEBI case
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Sambhal

Sambhal Dispute Live: सर्वे के दौरान बवाल, 3 की मौत, पुलिस पर पथराव, गाड़ियां जलीं… CO को लगी गोली

by Mayank Yadav
November 24, 2024

Sambhal Dispute Live: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को बड़ा बवाल हो...

Next Post
ndian stock market crash

Stock market : शेयर बाज़ार में गिरावट क्यों? निवेशकों को लग रहा तगड़ा झटका जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Holi festival: जानिए 39 लाख वर्ष पहले कहां मनाई गई थी होली, भगवान विष्णु और महादेव ने किसे लगाया रंग-गुलाल

Holi festival: जानिए 39 लाख वर्ष पहले कहां मनाई गई थी होली, भगवान विष्णु और महादेव ने किसे लगाया रंग-गुलाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version