कार में दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक होते देख भड़की पत्नी पर फिल्ममेकर ने चढ़ा दी कार

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। उनके खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि उनकी पत्नी (यास्मिन) ने बीते बुधवार देर रात उन्हें कार से टक्कर मारकर जान से मारने का मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।

यास्मिन ने अपनी शिकायत में कहा है कि 19 अक्टूबर को उनके पति कार में किसी अन्य महिला के साथ रोमांस कर रहे थे। उस समय उन्होंने कार का दरवाजा खोलने को कहा लेकिन कमल मिश्रा उन्हें कार से टक्कर मारते हुए घटनास्थल से निकल गए। उन्होंने यह भी नहीं देखा कि इस घटना में वह मरी या जिंदा है।

https://twitter.com/ANI/status/1585294131970334720?s=20&t=cqR4dkCZ_JUionJnDWeZVg

यास्मिन ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज करने में पुलिस ने टालमटोल की। किसी तरह से बुधवार रात उनकी शिकायत दर्ज की गई है। वह चाहती हैं कि मामले की गहन छानबीन की जाए। यास्मिन ने कमल मिश्रा पर कई लड़कियों के साथ अनैतिक संबंध रखने का भी आरोप लगाया है।

बता दें कि इस घटना में यास्मिन के सर पैर और हाथों पर चोटें आई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कमल किशोर मिश्रा फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोडयूसर हैं। उन्होंने शर्मा जी की लग गई, खली बली, देहाती डिस्को, भूतियापा और फ्लैट नंबर 420 जैसी फिल्मों को प्रोडयूस किया है। साल 2019 में उन्होंने प्रोडयूसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।

Exit mobile version