Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home क्राइम

Delhi rape case: शाहदरा गैंगरेप मामले में 9 महिला समेत 11लोग गिरफ्तार

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 28, 2022
in क्राइम, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sexual assault on a woman in Shahdara: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की एक घटना में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है अब तक कि 9 महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. FIR में नामजद 11 आरोपियों में से नौ को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि जल्द ही बाकी गिरफ्तारियां की जाएंगी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि – ‘शाहदरा जिले में निजी रंजिश के चलते एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया. मामले की जांच जारी है और पीड़िता को हर संभव मदद दी जा रही है.’ पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़िता दोनों पूर्व में पड़ोसी थे. आरोपियों में से एक महिला का दावा है कि पिछले साल नवंबर में पीड़िता की वजह से उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली थी।

RELATED POSTS

Delhi Rape: दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में महिला के साथ दुष्कर्म, पहले दांत तोडा फिर किया रेप

May 5, 2023

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने जूतों की माला पहनाकर गली में घुमाया

January 27, 2022

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश के कस्तूरबा नगर में एक 20 वर्षीय युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर इलाके में उसकी परेड कराई गई. लोगों ने युवती का मुंह काला किया और फिर उसे चप्पलों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया।

DCW ने दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी कर महिला के ‘अपहरण, गैंगरेप और अपमान’ में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

पीड़िता से मिलने के बाद मालीवाल ने बताया कि पीड़िता को उसके घर से अगवा कर अवैध शराब के धंधे व नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन लोगों ने गैंगरेप किया. पीड़िता ने कहा कि जब वे उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर रहे थे, कुछ अन्य महिलाएं वहां मौजूद थीं।

केजरीवाल ने केंद्र और उपराज्यपाल से की अपील
स्वाति ने इस घटना पर ट्वीट भी किया. उन्होंने एक वीडियो के साथ किए गए ट्वीट में कहा- ‘कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुंह काला करके घुमाया. मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं. सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और उपराज्यपाल से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह कियाय. महिला पर हमले की निंदा करते हुए केजरीवाल ने इसे शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा- ‘ये बेहद शर्मनाक है. अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें. दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Tags: Delhi news of the daydelhi rape case news
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Delhi Rape: दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में महिला के साथ दुष्कर्म, पहले दांत तोडा फिर किया रेप

by Juhi Tomer
May 5, 2023
0

दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला कर्मचारी से उसके परिचित युवक ने...

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने जूतों की माला पहनाकर गली में घुमाया

by abhishek tyagi
January 27, 2022
0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. यहां विवेक विहार में एक महिला...

Delhi Breaking: NSG का दावा- मिले विस्फोटक से हो सकती थी आसपास के इलाके में तबाही

by abhishek tyagi
January 15, 2022
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और एनएसजी को मानें तो गाजीपुर फूल मंडी से बरामद विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि अगर...

Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 3 गिरफ्तार

by abhishek tyagi
January 4, 2022
0

Delhi Crime: एक युवक को अपने दोस्त को जैकेट उधार देने से इनकार करना बेहद महंगा साबित हुआ. दोस्त को...

Next Post

NCC Event: NCC पीएम मोदी ने एनसीसी कैडेट्स को किया संबोधित कहा- भव्य भारत का हो रहा है निर्माण, बदलाव के पीछे बेटियों का हाथ

Assembly Election 2022 Live: अमित शाह ने बाबा रुद्रनाथ मंदिर में की पूजा, रुद्रप्रयाग में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version