Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

कौन है वह मुगल बादशाह, जिसने दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी और अपनी बेटी के आशिक को दर्दनाक मौत

जहांआरा बेगम और उनके गुमनाम आशिक की कहानी मुगल काल के शाही परिवारों की क्रुरता को दर्शाती है। शाहजहां के क्रूर फैसले ने इसे इतिहास का हिस्सा बना दिया। यह घटना शाही जिंदगी के सख्त नियमों का उदाहरण है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 19, 2025
in अद्भुत कहानियां
Jahanara Begum's tragic love story
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jahanara Begum’s tragic love story : शाहजहां ने एक तरफ जहां ताजमहल बनवाकर सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है वहीं उन्होंने अपने शासनकाल में अपनी बेटी के आशिक का वह हाल किया जो क्रूरता की सारी हदों को पार कर गया और इतिहास में उसको प्यार के दुश्मन के रूप में दर्ज कर गया।

शाहजहां और उनकी लाडली बेटी की कहानी

भारत के इतिहास में मुगल शासनकाल से जुड़ी कुछ कहानियां बहुत खास हैं। इन्हीं में से एक है जहांआरा बेगम की, जो बादशाह शाहजहां की सबसे प्यारी बेटी थीं। जहांआरा न सिर्फ खूबसूरत थीं, बल्कि बेहद समझदार और बुद्धिमान भी थीं। शाहजहां उन्हें दिल से चाहते थे और उनकी हर जरूरत पूरी करते थे। उनके लिए महल में सख्त सुरक्षा व्यवस्था थी ताकि कोई भी गलत इरादों वाला व्यक्ति उनके पास न आ सके।

RELATED POSTS

No Content Available

शाहजहां का प्यार और सख्ती

जहांआरा के प्रति शाहजहां का स्नेह इतना गहरा था कि उनके कमरे में बिना अनुमति कोई प्रवेश नहीं कर सकता था। उनकी हर इच्छा को पूरा किया जाता था, लेकिन यह प्यार और सख्ती एक दिन दुखद घटना में बदल गई।

प्यार में डूबी जहांआरा की कहानी

जहांआरा को एक युवक से प्रेम हो गया, जो उनसे मिलने महल में चुपके से घुस आया। जब शाहजहां को इस बात का पता चला, तो वह गुस्से में आगबबूला हो गए। उन्होंने तुरंत सिपाहियों को उस युवक को पकड़ने का हुक्म दिया।

शहजादी ने बचाने की कोशिश की

जहांआरा को जैसे ही इस बारे में पता चला, उन्होंने अपने आशिक को बचाने के लिए एक पानी की बड़ी देग (बर्तन) में छिपा दिया। सिपाहियों ने महल के चप्पे चप्पे की तलाशी ली, लेकिन युवक नहीं मिला। जब शाहजहां खुद तलाशी के लिए आए, तो उनका ध्यान पानी की देग पर गया।

शाहजहां का कठोर निर्णय

शाहजहां को शक हुआ और उन्होंने पानी को उबालने का हुक्म दिया। देग का मुंह बंद करके जैसे ही पानी उबला, देग के भीतर छिपा युवक दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। यह घटना इतनी क्रूर थी कि महल में सन्नाटा छा गया और शाहजहां के इस कदम से सभी लोग भयभीत हो गए।

शाही परिवार की सच्चाई

यह घटना शाहजहां और जहांआरा के बीच के गहरे प्यार और शाही परिवारों की जटिलताओं को दिखाती है। जिसमें बेचारा एक आशिक दर्दनाक मौत मारा गया शाहजहां ने अपनी बेटी के नाम पर इतना कठोर कदम उठाया, जो इतिहास में अमर हो गया। यह कहानी हमें सोचने पर मजबूर करती है कि शाही परिवारों के जीवन में कितनी पीड़ा और सख्ती छिपी होती थी।

जहांआरा और उनके आशिक की यह कहानी इतिहास की एक दुखभरी याद है। यह प्रेम, सख्ती और क्रोध का मिश्रण है, जो हमें शाही जीवन के कठिन नियमों और उनकी क्रूर सच्चाइयों से रूबरू कराती है।

Tags: Mughal HistoryRoyal Family DramaTragic Love Stories
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
BJP

BJP new president: इंतजार हुआ खत्म, अब बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष... तारीख आई सामने

Maha Kumbh 2025

क्या महाकुंभ के दौरान लगेगा राष्ट्रपति शासन? नई सरकार के चयन से पहले बड़ा कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version