शर्मनाक: अश्लील डांस का वीडियो अपलोड करने के नाम पर 2 महिला गायक को गर्म रॉड से पीटा

नई दिल्ली: आज के बढ़ते डिजिटलीकरण (Digitization) के दौर में हर कोई फेमस होना चाहता है, कहने का मतलब है आज के दौर में हर किसी को अटेंशन चाहिए। खासकर आज का युवा वर्ग डिजिटलीकरण के ही एक पहलू यानि सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही उतावलापन दिखाने लगा है, जिसे लेकर उनके अहित में होने वाली कई ख़बरें मिल चुकी हैं।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CiksddSDIM9/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया प्लेटफार्म यानि यूट्यूब (You Tube) से जड़ा एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है, जिसमें 2 महिला गायक पर यूट्यूब पर अश्लील डांस का वीडियो अपलोड करने के आरोप में मारपीट की गई है। इतना ही नहीं 2 लोगों पर महिलाओं को गर्म रॉड से दागने का भी आरोप है।

Pic Credit @ selena.bb22 Instagram

यह मामला उत्तर 24 परगना के खरदह के डोपेरिया इलाके का है। इस दर्दनाक घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।

Pic Credit @ selena.bb22 Instagram

मिली जानकारी के मुताबिक, सोदपुर के अमरावती इलाके की 2 महिलाओं ने हाल ही में एक हिंदी गाने पर डांस करने का अपना एक वीडियो अपलोड किया था, जिसे लेकर ये विवाद हो गया। इन महिलाओं के नाम सन्नति मित्रा (Sannati Mitra) और श्री भद्रा (Shri Bhadra) है।

Pic Credit @ selena.bb22 Instagram

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि 12 सितंबर को जब वह दोनों (सन्नति मित्रा, श्री भद्रा) दौपेरिया चौराहे से घर जा रही थी, उसी दौरान 2 लोग मुखौटा पहन कर बाइक पर आए और गर्म रॉड से उन पर हमला करने लगे। इस बात की शिकायत पीड़ित महिलाओं ने रोहड़ा थाने में दर्ज कराई है।

Pic Credit @ selena.bb22 Instagram

फिलहाल हमलावरों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है, जिसे लेकर दोनों महिला सिंगर दहशत में हैं।

Exit mobile version