लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की शाम बड़ी घटना से हडकंप मच गया। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमलावरों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और पत्थरों से उन प्रहार किए। हमलावरों ने मौलाना की कार को पूरी तरह से तोड़ डाला। भीड़ ने मौलाना को कार से बाहर खींच लिया। तभी कुछ लोग आगे आए और अरातकतव्वों से भिड़ गए। खुद की जान पर खेलकर मौलाना को चंगुल से छुड़ाया।
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला हो गया। उनकी कार तो तोड़ दिया गया। उन पर पत्थर बरसाए गए। लाठी डंडों से भी प्रहार किया गया। मौलाना को उनके निजी सुरक्षाकर्मयों ने किसी से तरह से बचाने में कामयाब रहे। अब हम आपको बताते हैं कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला कहां और किसने किया। जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त पुलिस कहां और क्या कर रही थी। तो चलिए पहले जान लेने हैं मौलाना पर कैसे अटैक हुआ।
दरअसल, मौलाना अपनी गाड़ी से कर्बला अब्बास पहुंचे। इसी दौरान उन पर हमला हो गया। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। मौलाना के साथ मौजूद कर्बला अब्बास बाग के केयरटेकर सैय्यद सारिम ने बताया कि कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण हुआ है। इसी सिलसिले में मौलाना मौके पर गए थे। वहां जाने से पहले पुलिस प्रशासन से सुरक्षा भी मांगी थी, मगर पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। इसके बाद मौलाना की गाड़ी पर अवैध कब्जेदारों ने ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया।
सारिम ने बताया कि पुलिस ने मौलाना को बचाने के लिए आगे नहीं आई। मौलाना के साथ चल रहे लोगों ने उनकी सुरक्षा की। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी बोले। उन्होंने कहा कि कर्बला अब्बास बाग की जमीन पर कब्जा हुआ है। उसे हम देखने जा रहे थे। वहीं पर कुछ गुंडे खड़े थे। उन्होंने हमें रोका। गाड़ी पर हाथ मारा। धक्का दिया और कहा कि आगे नहीं जाने देंगे। इस दौरान पुलिसकर्मी उनका ही वीडियो और फोटो बनाने लगे। दूसरे पक्ष से किसी का वीडियो और फोटो नहीं बनाया। इस पूरे मामले में पुलिस दूसरे पक्ष से मिली हुई है।
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि कर्बला की जमीन पर अवैध कब्जे करवाए जा रहे हैं। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हमला हुआ है। इस दौरान वह लोग धार्मिक नारे भी लगा रहे थे। उनकी पूरी कोशिश थी कि गाड़ी का शीशा तोड़कर हमारे ऊपर हमला करें। उन लोगों की पूरी प्लानिंग और कोशिश थी कि हमें चोट पहुंचाएं, मगर वह कामयाब नहीं हुए। हमले के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कर्बला अब्बास बाग से अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते, धरना जारी रहेगा। उ
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पे कहा कि हमलावर पहले गाड़ी के सामने आए और गाड़ी रोका। कहा कि मारो-मारो। जब हम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे तो मुजम्मिल, पंकज, महेंद्र और मतवाली सिराज ने हमला कर दिया। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे, उनके नाम नहीं मालूम हैं। मौलाना ने कहा, यह जमीन धार्मिक स्थल की है, जिस पर भूमाफिया जबरन कब्जा कर रहे हैं। शासन और प्रशासन ने कई बार कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि हमने थाने में तहरीर दी है। हमारी मांग है कि उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अगर नहीं गिरफ्तार किया गया तो हम लोग अपनी गिरफ्तारी देंगे। इलाके में में कोई तनाव का माहौल नहीं है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। एडीसीपी वेस्ट धनंजय कुशवाहा ने बताया कि कर्बला अब्बास बाग के केयरटेकर सैय्यद सारिम ने ठाकुरगंज थाने में घटना को लेकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत में पंकज, मुजम्मिल, शाजान, रचित टंडन, सिराज सहित 20-25 लोगों पर जानलेवा हमला करने, गाड़ी तोड़ने और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। हमले में मौलाना की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।