Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Religious news : कैसे भगवान शिव का दामाद बन गया एक नाग, जानिए अशोक सुंदरी और नहुष की रहस्यमय कहानी

अशोक सुंदरी और राजा नहुष की यह कथा हमें बताती है कि घमंड और अधर्म से हमेशा नुकसान होता है। सही सोच, धर्म और विनम्रता से ही जीवन में सफलता और सम्मान प्राप्त होता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 20, 2025
in धर्म
shiv parvati daughter ashok sundari story
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ashok sundari story भगवान शिव और माता पार्वती की कहानियाँ हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही हैं। उन्हीं में से एक है उनकी बेटी अशोक सुंदरी की कहानी, जो न सिर्फ सुंदरता में बेमिसाल थीं, बल्कि जिनकी जिंदगी में कई अद्भुत घटनाएं घटीं। इस कहानी में हम जानेंगे कि कैसे अशोक सुंदरी का विवाह राजा नहुष से तय हुआ और वह दामाद बाद में सर्प क्यों बना।

अशोक सुंदरी का जन्म कैसे हुआ?

एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से कहा कि वे उन्हें धरती के सबसे सुंदर बाग में ले चलें। भगवान शिव उन्हें नंदनवन ले गए। वहां माता पार्वती को एक खास पेड़, कल्पवृक्ष, बहुत पसंद आया। यह पेड़ इच्छाएं पूरी करने वाला था, इसलिए पार्वती ने उसे कैलाश पर मंगवाकर अपने बग़ीचे में लगवा दिया।

RELATED POSTS

Vishnu and Asuras

Religious news :असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद जिन्होंने भगवान की आराधना, जानिए इन असुरों की पैराणिक कथाएं

April 2, 2025
Shiv Parvati wedding story

Mahashivratri : शिव पार्वती के विवाह में किस ऋषि ने संभाला था पृथ्वी का बैलेंस, वरना दुनिया हो जाती उलट पुलट

February 26, 2025

कैलाश पर्वत पर उन्हें अकेलापन महसूस होने लगा, तब उन्होंने कल्पवृक्ष से एक सुंदर बेटी की इच्छा की। उसी इच्छा से जन्म हुआ अशोक सुंदरी का, जो बहुत ही खूबसूरत और तेजस्वी थीं। माता पार्वती ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि उनका विवाह एक ऐसे युवक से होगा जो ताकतवर और धर्मपरायण होगा।

अशोक सुंदरी और राक्षस हुंड का टकराव

Ashok sundari  का विवाह राजा नहुष से तय हो गया था, जो ययाति के वंशज थे। एक दिन जब वह अपनी सखियों के साथ नंदनवन में घूम रही थीं, तभी एक राक्षस हुंड वहाँ आया। उसने अशोक सुंदरी को देखकर उससे विवाह की इच्छा जताई। लेकिन जब अशोक सुंदरी ने कहा कि उसका विवाह पहले ही तय हो चुका है, तो हुंड बहुत गुस्सा हुआ और नहुष को मारने की धमकी देने लगा।

अशोक सुंदरी ने उसे श्राप दे दिया कि उसकी मृत्यु नहुष के ही हाथों होगी। हुंड ने राजा नहुष को बाल अवस्था में अगवा कर लिया, लेकिन एक दासी ने उसे बचा लिया और ऋषि वशिष्ठ के आश्रम में पहुँचा दिया।

नहुष बना वीर योद्धा

ऋषि वशिष्ठ के आश्रम में नहुष बड़ा हुआ और एक शक्तिशाली राजा बनकर लौटा। उसने हुंड राक्षस को मार दिया और फिर अशोक सुंदरी से विवाह किया। इस पवित्र विवाह के बाद उसे एक बहादुर पुत्र और अनेक सुंदर कन्याओं का पिता बनने का वरदान मिला।

नहुष को क्यों मिला श्राप?

जब इंद्र देव तपस्या में लीन हो गए, तो नहुष को इंद्र की जगह देवताओं का राजा बना दिया गया। मगर इस पद का घमंड उसके सिर चढ़ गया। उसने इंद्राणी शचि को अपने महल बुलाया और रिषियों से पालकी उठवाकर उनके पास गया। रास्ते में उसने ऋषि अगस्त्य को लात मार दी, जिससे क्रोधित होकर ऋषि ने उसे श्राप दे दिया कि वह 10,000 साल तक सर्प योनि में रहेगा।

मुक्ति का उपाय पूछने पर ऋषि अगस्त्य ने कहा कि जब कोई ज्ञानी व्यक्ति उसके प्रश्नों का सही उत्तर देगा, तभी वह श्राप से मुक्त होगा।

अशोक सुंदरी और नहुष की यह कहानी हमें सिखाती है कि चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अगर उसमें घमंड आ जाए तो उसका पतन निश्चित है। धर्म, विनम्रता और सही मार्ग पर चलने वाला ही सच्चा विजेता होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Hindu mythologySpiritual Stories
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Vishnu and Asuras

Religious news :असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद जिन्होंने भगवान की आराधना, जानिए इन असुरों की पैराणिक कथाएं

by SYED BUSHRA
April 2, 2025

Vishnu and Asuras पौराणिक कथाओं में देवताओं और असुरों की शत्रुता का जिक्र मिलता है। आमतौर पर असुरों को भगवान...

Shiv Parvati wedding story

Mahashivratri : शिव पार्वती के विवाह में किस ऋषि ने संभाला था पृथ्वी का बैलेंस, वरना दुनिया हो जाती उलट पुलट

by SYED BUSHRA
February 26, 2025

Shiv Parvati wedding story महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के...

significance of Shani Dev rituals

Religious news : शनि देव को क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल और काले तिल, जानें कितनी पुरानी है ये परंपरा

by SYED BUSHRA
January 11, 2025

Significance of Shani Dev rituals : शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मों के अनुसार फल देने...

Next Post
Etawah

7 साल का रिश्ता, फिर शादी… पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां किया दर्द

UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version