Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

उम्मेद भवन में आज बंधेगा कार्तिकेय-अमानत का पवित्र बंधन, वीवीआईपी मेहमानों का लगेगा जमावड़ा

जोधपुर – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान आज अमानत बंसल संग विवाह के बंधन में बंधेंगे। उम्मेद भवन में हो रही इस शाही शादी में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। दिल्ली-इंदौर में रिसेप्शन होगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 6, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Shivraj
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shivraj Son Wedding: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivrajसिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। कार्तिकेय की शादी लिबर्टी शू कंपनी के निदेशक अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल के साथ जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में होगी। बुधवार को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्मों के साथ विवाह समारोह की शुरुआत हो चुकी है। डीजे की धुन पर चौहान और बंसल परिवार के सदस्य जमकर थिरके। इस शाही शादी में प्रधानमंत्री मोदी सरकार, मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार के कई बड़े नेता, उद्योगपति और बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। शादी के बाद दिल्ली और इंदौर में भी शानदार रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे।

कार्तिकेय और अमानत ने जन्मदिन पर श्री
रामचरितमानस भेंटकर भावुक कर दिया। यह मेरे लिए अमूल्य उपहार है।

श्री रामचरितमानस हमारे देश के जीवनमूल्य और संस्कृति के अनुरूप है। जो कहते है कि "परहित सरिस धर्म नहीं भाई"; मैंने जीवन में इसे ही उतारने का प्रयत्न किया है।

जब कार्तिकेय-अमानत… pic.twitter.com/dGrFtTVCy9

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 6, 2025

RELATED POSTS

राहुल गांधी photo

Madhya Pradesh: राहुल गांधी पर सीएम शिवराज का तंज- ‘पार्टी के साथ ही अन्याय कर रहे कांग्रेस नेता’

March 2, 2024

शाही अंदाज में सजेगा विवाह समारोह

Shivraj सिंह चौहान के परिवार ने इस विवाह को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उम्मेद भवन को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। इस शाही शादी के लिए परिवार और मेहमानों के लिए खास ड्रेस कोड रखा गया है। दूल्हा कार्तिकेय और दुल्हन अमानत ने बीती रात संगीत समारोह में शानदार डांस कर समा बांध दिया। परिवार के करीबी सदस्यों ने भी इस खुशी के मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Shivraj

कौन-कौन होंगे वीवीआईपी मेहमान?

इस शादी में राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। मेहमानों की लिस्ट में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • राजनीतिक हस्तियां: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
  • उद्योग जगत: लिबर्टी शू कंपनी के मालिक अनुपम बंसल, प्रमुख उद्योगपति अरुण नायर।
  • अन्य हस्तियां: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभुराम चौधरी सहित कई अन्य नेता और पारिवारिक मित्र।

विवाह की प्रमुख रस्में और कार्यक्रम

शादी समारोह की पूरी रूपरेखा इस प्रकार है:

  • सुबह 10:30 बजे – स्नेह भात और वेशभूषा रस्म (राठौड़ हॉल, उम्मेद भवन)
  • दोपहर 12:30 बजे – हल्दी और भोज (कोर्टयार्ड, उम्मेद भवन)
  • शाम 3:30 बजे – वर और वधू पक्ष की साफाबंदी
  • शाम 4 बजे – भव्य बारात निकासी (हेलिपैड से मुख्य पोर्च)
  • शाम 5 बजे – मिलनी रस्म
  • शाम 6 बजे – वरमाला समारोह
  • रात 7 से 9 बजे – संगीतमय सात फेरे
  • रात 9 से 11 बजे – साजन गोठ (भोज)
  • रात 11 बजे – विदाई

दिल्ली और इंदौर में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

कार्तिकेय-अमानत की शादी के बाद परिवार की ओर से दिल्ली और इंदौर में विशेष रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें और भी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

यहां पढ़ें: ‘अल्लाह माफ नहीं करेगा…’ रमजान में शमी ने नहीं रखा रोजा तो भड़के मौलाना ने दिया श्राप
Tags: Shivraj
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

राहुल गांधी photo

Madhya Pradesh: राहुल गांधी पर सीएम शिवराज का तंज- ‘पार्टी के साथ ही अन्याय कर रहे कांग्रेस नेता’

by Saurabh Chaturvedi
March 2, 2024

भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच मध्य प्रदेश के...

Next Post
Mohammed Shami

मोहम्मद शमी पर भड़के मौलाना को भाई ने सुनाई खरी-खरी, किताबें पढ़ने की दी सलाह

Premanand Maharaj के आश्रम में गूंजे संस्कृत के सुर, इस सुपरहिट सिंगर ने बटोरीं वाहवाही!

Premanand Maharaj के आश्रम में गूंजे संस्कृत के सुर, इस सुपरहिट सिंगर ने बटोरीं वाहवाही!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version