Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Birthday special : कर्नल का बेटा, रवीना टंडन से पारिवारिक नाता और शोले का आइकॉनिक किरदार जानिए सांभा की अनसुनी कहानी

मैक मोहन, जो ‘शोले’ में सांभा के किरदार से मशहूर हुए, क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें एक बेहतरीन एक्टर बना दिया। उन्होंने 174 फिल्मों में काम किया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 24, 2025
in मनोरंजन
Sholay actor Mac Mohan life story
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sholay actor Mac Mohan life story : शोले वाले मैक मोहन की अनसुनी कहानी 24 अप्रैल 1938 को कराची में जन्मे मैक मोहन का असली नाम मोहन माखीजानी था। उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। जब मैक मोहन छोटे थे, तब उनके पिता का तबादला कराची से लखनऊ हो गया। इसके बाद मैक मोहन की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में ही हुई। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और वे बड़े होकर क्रिकेटर बनना चाहते थे।

क्रिकेट से एक्टिंग तक का सफर

क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग पाने के इरादे से वे साल 1952 में मुंबई आ गए। लेकिन मुंबई जैसे बड़े शहर में ज़िंदगी चलाने के लिए पैसे कमाना ज़रूरी था। एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने नाटकों में काम करना शुरू कर दिया। पहले-पहल यह पार्ट टाइम कमाई का जरिया था, लेकिन धीरे-धीरे एक्टिंग ही उनका पेशा बन गया। शौकत आज़मी के नाटक से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी।

RELATED POSTS

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

August 1, 2025
Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

July 14, 2025

बॉलीवुड में कदम

नाटक करते-करते उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 1961 में आई फिल्म ‘जंगली’ में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला, जिसे लोगों ने पसंद किया। इसके बाद 1964 की देशभक्ति फिल्म ‘हकीकत’ में उन्होंने रामस्वरूप के छोटे भाई का किरदार निभाया, जिससे उन्हें पहचान मिलने लगी।

‘शोले’ से मिली असली पहचान

साल 1975 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म में उन्होंने डाकू गब्बर के साथी ‘सांभा’ का रोल निभाया। फिल्म में उनके कुछ ही डायलॉग थे, लेकिन उनका अंदाज़ लोगों के दिलों में बस गया। इसके बाद उन्हें लोग उनके असली नाम से ज़्यादा ‘सांभा’ के नाम से जानने लगे।

रवीना टंडन से रिश्तेदारी

बहुत से लोगों को नहीं पता कि मैक मोहन की बहन वीना टंडन, एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां हैं। रवीना के पिता रवि टंडन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे। इस तरह रवीना का भी फिल्मी कनेक्शन रहा है।

आखिरी पड़ाव और निधन

मैक मोहन को सिगरेट पीने की लत थी और वे चेन स्मोकर थे। यही आदत उनकी मौत की वजह बनी। फेफड़ों में ट्यूमर के कारण साल 2010 में 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ थी। अपने 46 साल के करियर में उन्होंने करीब 174 फिल्मों में काम किया था। बॉलीवुड के अलावा वे भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आए, जैसे कि ‘निरहुआ रिक्शावाला’ में उनका अहम रोल था।

Tags: Bollywood legendsMac Mohan Life
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

by SYED BUSHRA
August 1, 2025

Meena Kumari: जिनका असली नाम महजबीन बानो था, का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता...

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

by SYED BUSHRA
July 14, 2025

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत...

Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Birthday special नरगिस दत्त, जिनका असली नाम फातिमा राशिद था, का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में...

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

by SYED BUSHRA
May 30, 2025

The First Superstar of Kapoor Family-हिंदी सिनेमा के इतिहास में कपूर परिवार का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।...

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

Entertainment news : एक ठुकराई गई स्क्रिप्ट से बनी सुपरहिट फिल्म जिसने एक डूबते हुए प्रोड्यूसर को बर्बादी से बचाया

by SYED BUSHRA
May 27, 2025

Amitabh Bachchan Don Movie Story: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ लोगों का दिल जीत लेती...

Next Post
Sachin Tendulkar

पिच के बादशाह Sachin के वो नामचीन रिकॉर्ड्स, पुलवामा अटैक के बाद क्या आज भी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन ?

शुभम की पत्नी ने CM योगी को सुनाई खौफनाक मंजर की कहानी, आतंकियों ने पूछा धर्म, मैंने कहा हिन्दू तो पति के सिर पर मार दी गोली

शुभम की पत्नी ने CM योगी को सुनाई खौफनाक मंजर की कहानी, आतंकियों ने पूछा धर्म, मैंने कहा हिन्दू तो पति के सिर पर मार दी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version