Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

children sleep health : बच्चों की सेहत से जुड़ी एक अहम सवाल जानिए उनकी नींद के लिए अंधेरा ज़रूरी है या रोशनी?

बच्चों को रात में अंधेरे में सुलाना उनके बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। रोशनी में सोने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है और मायोपिया का खतरा बढ़ जाता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 21, 2025
in Uncategorized
should babies sleep with light on or off
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Should Babies Sleep With Light On or Off? : छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए हर छोटी बात का ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बचपन में की गई कोई भी गलती आगे चलकर उनके शरीर और दिमाग पर असर डाल सकती है। ऐसे ही एक आम गलती है जो कई माता-पिता बच्चों को सुलाते समय कर बैठते हैं। कमरे में रोशनी जलाकर सुलाना।

क्यों जलाते हैं माता-पिता लाइट?

अक्सर मां-बाप अपने बच्चों के डर या अकेलेपन से बचाने के लिए कमरे में हल्की रोशनी छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि अगर बच्चा रात में उठ जाए तो अंधेरे में डर नहीं लगेगा। इसलिए कमरे में नाइट लाइट या डिम लाइट चालू रखी जाती है। लेकिन क्या यह सच में सही है।

RELATED POSTS

monsoon safety tips

Easy Tips for Monsoon:बच्चों की मस्ती आपकी ज़िम्मेदारी जानिए मानसून में स्कूल भेजने के जरूरी टिप्स

June 30, 2025
कोविड-19:संक्रमण से सतर्कता ही बचाव है , कैसे इसके बढ़ते मामलों से अपने बच्चों को रखे सुरक्षित

कोविड-19:संक्रमण से सतर्कता ही बचाव है , कैसे इसके बढ़ते मामलों से अपने बच्चों को रखे सुरक्षित

May 29, 2025

डॉक्टर्स की राय क्या है?

हार्वर्ड के डॉक्टर सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में इस आदत को बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक बताया है। उन्होंने कहा कि रात में सोते समय कमरे में हल्की रोशनी भी बच्चों की आंखों पर बुरा असर डाल सकती है।

क्या हो सकता है नुकसान?

डॉक्टर के अनुसार, कई रिसर्च बताती हैं कि नींद के वक्त रोशनी में सोने से बच्चों में मायोपिया (नज़दीक की नजर कमजोर होना) का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि बच्चों की पलकें (आईलिड्स) बहुत पतली होती हैं। इसलिए कमरे की नीली रोशनी (ब्लू लाइट) उनकी आंखों के अंदर आसानी से पहुंच जाती है और रेटिना को प्रभावित कर सकती है। इस तरह की रोशनी आंखों के विकास में बाधा बन सकती है और आगे चलकर बच्चों को चश्मा लग सकता है।

बेस्ट तरीका क्या है?

डॉक्टर सेठी की सलाह है कि बच्चों को पूरी तरह अंधेरे में सुलाना चाहिए। अगर घर में बाहर से रोशनी आती है, तो परदे लगा देना चाहिए। कमरे की सारी लाइटें बंद करके ही बच्चे को सुलाएं, ताकि उसकी नींद अच्छी हो और आंखों की रोशनी पर कोई बुरा असर न पड़े।

ध्यान रखें एक अच्छी और गहरी नींद बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। नींद में रोशनी से दिमाग को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: baby sleepchild health
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

monsoon safety tips

Easy Tips for Monsoon:बच्चों की मस्ती आपकी ज़िम्मेदारी जानिए मानसून में स्कूल भेजने के जरूरी टिप्स

by SYED BUSHRA
June 30, 2025

Easy Tips for Monsoon: बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ आसान...

कोविड-19:संक्रमण से सतर्कता ही बचाव है , कैसे इसके बढ़ते मामलों से अपने बच्चों को रखे सुरक्षित

कोविड-19:संक्रमण से सतर्कता ही बचाव है , कैसे इसके बढ़ते मामलों से अपने बच्चों को रखे सुरक्षित

by SYED BUSHRA
May 29, 2025

Protect Children from COVID-19 : कोरोना वायरस (COVID-19) के केस एक बार फिर दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे...

child vomiting after medicine

Child health : बच्चे ने दवा खाकर अगर कर दी उल्टी तो क्या करें? दोबारा दवा देना सही है या ग़लत

by SYED BUSHRA
February 19, 2025

child vomiting after medicine बच्चों को दवा खिलाना किसी मिशन से कम नहीं होता। कई बार वे मुँह बंद कर...

thumb sucking habit in children

Thumb sucking habit : बच्चों की प्यारी सी लगने वाली यह आदत हो सकती है कितनी खतरनाक , इसको तुरंत छुड़ाएं

by SYED BUSHRA
January 23, 2025

Thumb sucking habit : हमने अक्सर छोटे बच्चों को अंगूठा चूसते हुए देखा है। यह पहली बार में प्यारा लग...

Vitamin D benefits children health nutrition

Health tips : बच्चों में विटामिन डी की कमी सूरज की रोशनी से पूरी होगी ‍या कोई है और उपाय

by SYED BUSHRA
January 1, 2025

Vitamin D benefits for children : विटामिन डी बच्चों के सही विकास के लिए बहुत जरूरी है। आमतौर पर माना...

Next Post
Yeida City

Yeida City में दिखेगा सिंगापुर-लंदन जैसा नजारा, 692 करोड़ की ग्रीन बेल्ट परियोजना के लिए ग्लोबल टेंडर जारी

UP Teacher Recruitment 2025

UP में बंपर टीचर भर्ती का ऐलान! 1.93 लाख पदों पर मार्च 2026 तक होगी नियुक्ति, छात्रों और अभ्यर्थियों में जश्न का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version