Shrikant Tyagi: श्रीकांत के समर्थन में उतरे त्यागी समाज ने बीजेपी को धमकाया

Shrikant Tyagi: नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर लगातार त्यागी समाज के लोगों में आक्रोश पनप रहा है… श्रीकांत त्यागी पर हुई कार्रवाई को जहां त्यागी समाज के लोग गलत ठहरा रहे हैं वहीं उनके परिवार पर हुए अत्याचारों के खिलाफ भी लगातार त्यागी समाज में रोष पनप रहा है। इन सब के बीच बड़ा सवाल सह हैं की आखिर आरोपी पूर्व बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) मामले पर त्यागी समाज क्यों भड़क गया है? श्रीकांत सियासी और समाज के तौर पर बड़ा चेहरा भी नहीं है। फिर एकाएक वेस्ट यूपी में त्यागी समाज ने इस केस को अपनी प्रतिष्ठा से कैसे जोड़ लिया ?

उल्लेखनीय है की बागपत में आज त्यागी समाज के लोगों ने श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर बागपत के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया है.. सैकड़ों की संख्या में त्यागी समाज के लोग जिला मुख्यालय पर इकट्ठा हुए और श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नारेबाजी की और कहा कि बीजेपी सांसद महेश शर्मा पर भी श्रीकांत त्यागी पर हुई कार्रवाई के बराबर ही कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने भी बड़ी अभद्रता की है.. वहीं उन्होंने श्रीकांत त्यागी की जल्द रिहाई की मांग की है अगर जल्द रिहाई नहीं होती तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन राष्ट्रीय वादी अध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज को बीजेपी सरकार अपना बंधुआ मजदूर मानती है बल्कि ऐसा कतई नहीं है त्यागी समाज हमेशा देश के विकास के लिए आगे रहा है अब बीजेपी सरकार त्यागी समाज की अनदेखी कर रही है और श्रीकांत त्यागी को गलत तरीके से फंसाया गया है उन्होंने कहा कि जिस महिला के साथ श्रीकांत त्यागी की बहस हुई थी उस महिला पर भी वही कार्रवाई बनती है क्योंकि उस महिला ने वहां से पेड़ उखाड़ने का काम किया था अधिकारियों को महिला और बीजेपी सांसद महेश शर्मा पर भी कार्रवाई करनी चाहिए अगर इन दोनों पर कार्रवाई नहीं होती तो श्रीकांत त्यागी जल्द रिहा करना चाहिए अगर श्रीकांत त्यागी जल्द रिहा नहीं होते तो वह आंदोलन के लिए बाध्य किया होंगे

बाबूराम त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी पर गलत तरीके से षड्यंत्र के तहत कार्रवाई की जा रही है श्रीकांत त्यागी ने सिर्फ महिला के पति को अभद्रता भरी बात कही थी महिला को उन्होंने कुछ नहीं बोला बल्कि महिला ने ही उनसे अभद्रता की वही बीजेपी सरकार पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए कि बीजेपी सरकार त्यागी समाज की अनदेखी कर रही है 2024 में त्यागी समाज बीजेपी को सबक सिखाएगा।

भारतीय किसान यूनियन भानु के बागपत जिला अध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने कहा कि श्रीकांत त्यागी को गलत तरीके से फंसाया गया है अगर श्रीकांत त्यागी की जल्द रिहाई नहीं होती तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और सरकार की ईट से ईट बजा देंगे और 2024 में त्यागी समाज बीजेपी को सबक सिखाएगा

Exit mobile version