Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

एक महीने में जिन्दा हो गई मरी हुई लड़की !, घरवालों ने कर दिया था क्रियाकर्म, जानिए क्या है पूरा मामला?

डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। डुमरियागंज पुलिस जिस लड़की के अपहरण व हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Gulshan by Gulshan
December 17, 2024
in उत्तर प्रदेश
Siddharth Nagar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Saddam Khan, Siddharth Nagar। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। डुमरियागंज पुलिस जिस लड़की के अपहरण व हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। वह जीवित मिली, और पुलिस के प्रयास से वह मिल भी गई है। पुलिस ने उसे अम्बेडकरनगर से ढूंढ निकाला है। मेडिकल और कोर्ट में बयान के लिए महिला पुलिस की देखरेख में उसे जांच के लिए भेजा गया है।

अज्ञात लड़की का शव मिला था, परिजनों ने शिनाख्त भी कर ली

डुमरियागंज क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के पास सड़क के किनारे खाई में 16 नवंबर की शाम एक अज्ञात लड़की का शव बोरे में मिला। पुलिस ने पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लड़की की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया और विसरा सुरक्षित कर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। अज्ञात लड़की के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने पड़ोसी जिलों के थानों में सूचना भेजी। इसी दौरान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी बुधिराम चौरसिया को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव में अज्ञात लड़की के शव मिलने की सूचना मिली।

RELATED POSTS

Siddharth Nagar

नौनिहालों ने दिखाया दमखम, ओलंपिक में देश को मेडल दिलाने का सपना, छोटी शुरुआत बड़ा लक्ष्य

December 15, 2024
Siddharth Nagar

एक पंडाल के नीचे मंत्रोच्चार और निकाह एक साथ, गरीब बेटियों के लिए सरकार ने खोल दिया खज़ाना

December 15, 2024

यह भी पढ़ें : Atul Subhash की बीवी ‘एक नंबरी’ तो सांस निकली ‘दस नंबरी’, कुछ इस तरह से…

23 नवंबर को बुधिराम चौरसिया डुमरियागंज थाने पहुंचे। जहां लड़की का कपड़ा, फोटो आदि देख कर उसकी पहचान अपनी 18 वर्षीय लड़की सुमन चौरसिया के रूप में की। अज्ञात लड़की की शिनाख्त के बाद बुधिराम चौरसिया ने गांव के एक युवक पर सुमन के अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए डुमरियागंज पुलिस को तहरीर दी। बुधिराम चौरसिया की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने सुमन चौरसिया के प्रेमी पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मोबाइल सर्विलांस से बरामद हुई असली सुमन चौरसिया

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी सुमन चौरसिया को डुमरियागंज पुलिस ने शनिवार को मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से अम्बेडकरनगर से बरामद किया। पिता बुधिराम चौरसिया की ओर से डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर के बाद केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को संदेह हुआ तो उसने परिवार से लड़की का मोबाइल नंबर मांगा। इसके बाद सर्विलांस पर लगाया। गुरुवार को डुमरियागंज पुलिस को लड़की की लोकेशन अम्बेडकरनगर दिखी। इसके बाद पुलिस छानबीन में लग गई।

यह भी पढ़ें : क्या वापस लौट रहा आंतकवाद? इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास तेज धमाका…

शनिवार को पुलिस के पास फोन आया कि सुमन अम्बेडकरनगर में एक रिश्तेदार के यहां है। फोन पर बताए गए पते पर पहुंच कर पुलिस सुमन को डुमरियागंज थाने ले आई। पुलिस ने पिता बुधिराम चौरसिया को बुलाकर सुमन की पहचान कराई, तो पिता बेटी को देख फफक कर रोने लगा। पहचान होने के बाद महिला पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल और न्यायालय के समक्ष बयान के लिए प्रस्तुत किया। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि लड़की बरामद कर ली गई है। उसका बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

Tags: Siddharth Nagar
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Siddharth Nagar

नौनिहालों ने दिखाया दमखम, ओलंपिक में देश को मेडल दिलाने का सपना, छोटी शुरुआत बड़ा लक्ष्य

by Gulshan
December 15, 2024

Saddam Khan, Siddharth Nagar। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को 29वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का रंगारंग आगाज हुआ।...

Siddharth Nagar

एक पंडाल के नीचे मंत्रोच्चार और निकाह एक साथ, गरीब बेटियों के लिए सरकार ने खोल दिया खज़ाना

by Gulshan
December 15, 2024

Saddam Khan, Siddharth Nagar। जिले के जिला मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस...

Siddharth Nagar

विधायक विनय वर्मा ने 9 दिनों से चल रहा धरना समाप्त किया, दो थाना अध्यक्षों के स्थानांतरण के बाद धरना खत्म

by Mayank Yadav
September 18, 2024

Siddharth Nagar: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा ने 9 दिनों से जारी...

सिद्धार्थनगर

Siddharth Nagar: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 414 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सांसद जगदंबिका पाल बने मुख्य अतिथि

by Saurabh Chaturvedi
February 29, 2024

नई दिल्ली। सिद्धार्थनगर जिले में कल 414 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी कराई गई. जिसमें बतौर...

UP News: सिद्धार्थनगर में दो बच्चों को दी तालिबानी सजा, पहले लगाया पेट्रोल का इंजेक्शन फिर प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च

by Juhi Tomer
August 6, 2023

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक बर्बरता भरी हरकत का वीडियो सामने आया है। यहां एक पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गा...

Next Post
Maharajganj

पुरातत्व की टीम खंगाल रही प्राचीन रामग्राम स्तूप के निशान, उत्खनन में अभी तक मिले ऐसे सामान कि चौंक गई एएसआई की टीम

Siddharthnagar

मंडलीय बेसिक खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम, सिद्धार्थनगर चैम्पियन तो संतकबीरनगर को मिला दूसरा स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version