Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

गर्मी में कैसा पानी पिए ठंडा नॉर्मल या गुनगुना,कौन सा पानी गर्मी से राहत नहीं, सेहत पर वार करता है

गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी राहत तो देता है, लेकिन ये कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है। सिरदर्द, पाचन गड़बड़ी, इम्युनिटी कमज़ोर होने जैसे नुकसान से बचने के लिए हल्का ठंडा या सामान्य पानी पिएं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 19, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

side effects of drinking cold water in summer गर्मी के मौसम में जैसे ही तापमान बढ़ता है, वैसे ही ज़्यादातर लोग फ्रिज से सीधा ठंडा पानी पीना शुरू कर देते हैं। बाहर से आते ही या प्यास लगते ही बर्फ जैसा ठंडा पानी मन को तो राहत देता है, लेकिन शरीर पर इसका असर कई बार गंभीर हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय तक बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

सिरदर्द और माइग्रेन को बढ़ा सकता है

अगर आपको पहले से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या है, तो ठंडा पानी पीना इसे और ज़्यादा बढ़ा सकता है। अचानक ठंडक से सिर की नसों में सिकुड़न होती है, जिससे तेज दर्द शुरू हो सकता है। माइग्रेन के मरीजों के लिए ये बेहद तकलीफदेह हो सकता है।

RELATED POSTS

स्वाद और सेहत दोनों में अव्वल जाने कांजी का अनोखा मेल

November 10, 2025
World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

May 24, 2025

दिल की धड़कन पर असर

कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि बहुत ठंडा पानी दिल की धड़कन को धीमा कर सकता है। यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। अगर खून का बहाव दिमाग, दिल या फेफड़ों तक रुक जाए, तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है।

इम्युनिटी कमजोर होती है

सीधा फ्रिज का पानी पीना हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को भी घटा सकता है। जिससे मामूली सी बीमारी भी जल्दी पकड़ लेती है और ठीक होने में ज़्यादा समय लगता है।

पाचन पर बुरा असर

ठंडा पानी हमारे पाचनतंत्र की गति को धीमा कर देता है। पेट में जाने के बाद यह पाचन में लगे खून के प्रवाह को रोकता है, जिससे गैस, बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गले की दिक्कतें बढ़ती हैं

गले को ठंडक अचानक मिलने से वहां सूजन या खराश हो सकती है। इसके अलावा, टॉन्सिल की समस्या या वायरल संक्रमण की संभावना भी बढ़ जाती है। ठंडा पानी गले की रक्षा करने वाले सिस्टम को अस्थाई रूप से कमजोर कर देता है।

शरीर की गर्मी और मेटाबॉलिज्म पर असर

हमारे शरीर का तापमान लगभग 37°C रहता है। जब हम बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर को उसे सामान्य तापमान तक लाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इससे शरीर की ऊर्जा खर्च होती है और मेटाबॉलिक प्रक्रिया बिगड़ सकती है।

दांत और मसूड़ों पर असर

दंत चिकित्सकों के अनुसार, बहुत ठंडा पानी दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे दांतों में ठंडा-गरम लगना और मसूड़ों में झनझनाहट की समस्या शुरू हो सकती है।

क्या करें?

फ्रिज से निकाले गए पानी को कुछ देर बाहर रखकर ही पिएं।

मिट्टी के घड़े या स्टील के बर्तन में रखा पानी ज़्यादा सेहतमंद होता है।

तेज प्यास लगे तो गुनगुना या सामान्य तापमान वाला पानी पीना सबसे बेहतर है।

Disclaimer :  यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: #healthtipsColdWaterFacts
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

स्वाद और सेहत दोनों में अव्वल जाने कांजी का अनोखा मेल

by Kanan Verma
November 10, 2025

भारतीय परंपरा में खाने-पीने की कई चीज़ें सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती हैं।...

World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

by Sadaf Farooqui
May 24, 2025

World Thyroid Day 2025: हर साल 25 मई को विश्व थायरॉइड दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को थायरॉइड से...

Exam Tips

Exam Tips: एग्जाम टाइम में अपने बच्चों को दें ये ड्राई फ़्रूट, कंप्यूटर से तेज दौड़ेगा दिमाग

by Sadaf Farooqui
February 18, 2025

Exam Tips: आजकल हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे तेज दिमाग वाले हों और उनकी याददाश्त अच्छी हो। इसी...

Health Tips: हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, जानें कौन सी चीजें चूसती हैं कैल्शियम

Health Tips: हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, जानें कौन सी चीजें चूसती हैं कैल्शियम

by Ahmed Naseem
February 15, 2025

Health Tips: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यह हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद...

Awareness: क्या आप भी सफ़र के दौरान ख़रीद कर खाते हैं हैं हरी मटर , तो एक बार जान लीजिए इनकी हक़ीक़त

Awareness: क्या आप भी सफ़र के दौरान ख़रीद कर खाते हैं हैं हरी मटर , तो एक बार जान लीजिए इनकी हक़ीक़त

by Sadaf Farooqui
February 15, 2025

Awareness: अगर आप भी सफर के दौरान हॉकर्स से हरी मटर खरीदकर खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।...

Next Post
RRB ALP Recruitment

RRB ALP Recruitment : आज है आवेदन की आखिरी मौका, जानें कितनी मिलती है सैलरी!

Golden Temple

Golden Temple पर हमले की कोशिश: भारत ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम, ऑपरेशन सिंदूर में दिया करारा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version