Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत.. छह लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 2, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Sikkim Landslide
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। सिक्किम (Sikkim Landslide) के लाचेन जिले में भारतीय सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। सेना ने बताया कि इलाके में तेज बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। भूस्खलन में लापता जवानों की तलाश में बचाव अभियान जारी है।

सेना द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 1 जून की शाम लगभग 7 बजे, लाचेन जिले के चेटेन इलाके में स्थित भारतीय सेना के सैन्य शिविर पर विनाशकारी भूस्खलन (Sikkim Landslide) हुआ। मूसलधार बारिश को इस भूस्खलन का कारण माना जा रहा है। आपदा के तुरंत बाद भारतीय सेना ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय समर्पण और साहस का परिचय दिया।

RELATED POSTS

No Content Available

राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सैनिकों ने अब तक चार व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया है। सेना के मुताबिक, सुरक्षित निकाले गए लोगों को केवल मामूली चोटें आई हैं। भूस्खलन की इस दुखद घटना के बाद तीन जवानों, हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लाखड़ा के पार्थिव शरीर मिले हैं।

यह भी पढ़े: रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म, नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ शेयर की तस्वीरें

बचाव टीमें कठिन भू-भाग और प्रतिकूल मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात बिना रुके लापता छह कर्मियों की तलाश और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सेना का कहना है कि इस दुखद क्षण में वह अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भी भारतीय सेना अपने सभी कर्मियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेना का कहना है कि कर्तव्य के प्रति जवानों की अटूट निष्ठा और जुझारूपन एक बार फिर सामने आया है।

Tags: Sikkim Landslide
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
आस्था या अंधविश्वास; MP में अस्पताल के बजाय लोग जा रहे इस मंदिर में, हर बीमारी से राहत दिला रहे बजरंगबली

आस्था या अंधविश्वास; MP में अस्पताल के बजाय लोग जा रहे इस मंदिर में, हर बीमारी से राहत दिला रहे बजरंगबली

स्मृति ईरानी की होगी छोटे पर्दे पर वापसी; एक एपिसोड के लिए चार्ज कर रहीं इतनी मोटी रक़म

स्मृति ईरानी की होगी छोटे पर्दे पर वापसी; एक एपिसोड के लिए चार्ज कर रहीं इतनी मोटी रक़म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version