Monday, October 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

जानिए महोबा में लड़की के पीछे क्यों पड़ा है बौना नाग, 11 बार काटा और आशिक बन साए की तरह करता है पीछा

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां रोशनी नाम की युवती को बौना सांप ने 11 बार काटा, साए की करता है पीछा।

Digital Desk by Digital Desk
December 9, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। कुछ दिन पहले फतेहपुर में एक युवक ने बड़ा खुलासा किया था। उसका कहना था कि उसे एक सप्ताह के अंदर 6 बार सांप ने काटा। युवक को हरबार हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सीएमओ ने जांच करवाई तो सांप डसने की खबर झूठ निकली। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के महोबा में भी सामने आया है। यहां एक लड़की के पीछे बौना नाग पड़ा हुआ है। वह अब तक लड़की को 11 बार काट चुका है। बौना नाग के दंश से परेशन लड़की के परिवारवालों ने विज्ञान के साथ-साथ झाड़-फूंक का सहारा लिया। पर लड़की की जान के पीछे पड़ा बौना नाग उसे लगातार अपना शिकार बना रहा है।

क्या है पूरा मामला

ममला महोबा जनपद की चरखारी तहसील क्षेत्र के पंचमपुरा गांव का है। यहां दलपत अहिरवार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी पुत्री रोशनी (19) वर्ष 2019 में अपने खेत में कृषि कार्य कर रही। इसी दौरान उसका पैर जहरीले सांप की पूंछ पर पड़ गया। सांप ने रोशनी को काट दिया। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद रोशनी की जान बच गई। बेटी को हम घर लेकर आए। तभी रोशनी के कमरे में बौना नाग दिखा। बेटी ने शोर मचाया तो हमलोग भागकर अंदर गए। बौना सांप कमरे पर था और चंद मिनट के बाद आंखों से ओझल हो गया।

RELATED POSTS

Snake

चलती स्‍कूटी से निकला सांप, युवती कूदी तो बच गई जान; ललितपुर में युवक ने 30 मिनट दबाए रखा फन

August 19, 2025
नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

July 29, 2025

पांच साल में 11 बार काटा

रोशनी के पिता ने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद बौने नाग ने फिर से बेटी को काट लिया। उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिता की मानें तो रोशनी को इस रहस्यमयी बौना नाग ने पांच साल में 11 बार अपना शिकार बनाया है। रोशनी के पिता की मानें तो सांप ने उन्हें भी नहीं बख्शा। जब बेटी का इलाज करवाने वो अस्पताल पहुंचे थे तो सांप ने उन्हें भी काट लिया। परिवारवाले बताते हैं कि जहरीला सांप युवती के पीछे ऐसा पड़ा कि मानो जैसे कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्यार में पागल हो। युवती कहीं भी जाती तो सांप उसके पीछे पड़ जाता। महोबा से दूसरे शहर जाने पर बौना नाग भी वहां पहुंच जाता है।

हालांकि विज्ञान ऐसे तर्कों को नहीं मानता

जहरीले बौना नाग से युवती की जान बचाने के लिए परिवारवाले विज्ञान के साथ-साथ झाड़ू-फूंक का भी सहारा लिया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जहरीला सांप लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है। आए दिन उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। फिलहाल युवती का परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है। इस बौना काले नाग से उसका पीछा छुड़ाने के लिए हर जतन कर रहा है। वहीं पड़ोसियों का अपना अलग तर्क है। उनका कहना है कि रोशनी पिछले जन्म नागिन होगी। इसी के चलते बौना सांप उसे काट रहा है। हालांकि विज्ञान ऐसे तर्कों को नहीं मानता।

मानसिक बीमारी से पीड़ित

मामले पर जिला अस्पताल स्थित मन कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रेम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, युवती किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि ऐसा सम्भव नहीं है कि किसी को कोई सांप 11 बार काटे और उसे कुछ न हो। यह मामला कुछ और ही प्रतीत होता है। युवती का इलाज मनोचिकित्सक से करवाना चाहिए। डॉक्टर प्रेम न ने कहा, लोगों को ऐसी भ्रामक खबरों से दूर रहना चाहिए.।लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। ये सब बस अंधविश्वास है। डॉक्टर ने कहा कि युवती का इलाज कहां पर हुआ, इसकी जांच करवाई जाए तो सच बाहर आ जाएगा। युवती मनोरोग से ग्रसित है।

फतेहपुर में भी कुछ ऐसा मामला आया था सामने

फतेहपुर निवासी विकास दुबे ने 40 दिन में 7 बार सांप काटने का दावा किया था। लेकिन उनके दावों के उलट डॉक्टर्स ने अलग ही कहानी सुनाई है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने एक जांच रिपोर्ट में सच और झूठ को अलग-थलग कर दिया था। रिपोर्ट में पाया गया कि, विकास दुबे के शरीर पर सांप काटने के 7 निशानों में से 6 निशान स्नेक बाईट के नहीं थे। सिर्फ एक बार ही विकास दुबे को सांप ने डसा था। उसके बाद के जो भी स्नेक बाइट दिखाए गए वो जांच में संदिग्ध पाए गए। डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने बताया था कि, जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि विकास दुबे के अलावा अब तक किसी ने भी सांप को नहीं देखा है। जिन-जिन स्थानों पर विकास दुबे को सांप ने डसा है वहां भी जांच पड़ताल की गई लेकिन वहां पर सांप नहीं मिला।

Tags: dwarf snakegirlpsychiatristsnakeUttar Pradesh Mahaba News
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

Snake

चलती स्‍कूटी से निकला सांप, युवती कूदी तो बच गई जान; ललितपुर में युवक ने 30 मिनट दबाए रखा फन

by Mayank Yadav
August 19, 2025

Snake incident: हापुड़ और ललितपुर में सांप से जुड़े दो चौंकाने वाले हादसे सामने आए हैं। हापुड़ के पिलखुवा में...

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

by Vinod
July 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कई बार हैरान कर...

Saharanpur

Saharanpur snake bite: नागिन का कहर—गांव के युवक को चार बार डसा, सपेरे को भी बनाया शिकार

by Mayank Yadav
November 15, 2024

Saharanpur snake bite: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव इलाके के चिराऊ गांव में एक नागिन का कहर इन...

Delhi

Delhi Nirbhaya 2: दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी वारदात, चलती ऑटो में गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में मिली पीड़िता

by Mayank Yadav
November 7, 2024

Delhi Nirbhaya 2: दिल्ली में एक बार फिर से ऐसी वारदात हुई है, जिसने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल...

police station, girl, gangrape, CCTV, poll, case, truth, police, Jhansi, moving carpolice station, girl, gangrape, CCTV, poll, case, truth, police, Jhansi, moving car

UP News : थाने में महिला ने लगाया रेप का आरोप, CCTV फुटेज सामने आते ही दंग रह गई पुलिस

by Gulshan
August 24, 2024

UP News : उत्तरप्रदेश के झांसी में चलती कार में लड़की से गैंगरेप के मामले को फर्जी साबित कर दिया...

Next Post
UGC NET 2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट के आवेदन की आखिरी तारीख कल, जनवरी में होगी परीक्षा की शुरुआत!

Kashmir Snowfall

कश्मीर में तेज़ से बढ़ रहा शीतलहर का मिजाज, गुलमर्ग का तापमान शून्य पहुंचा, मौसम विभाग से आया बर्फबारी का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version