Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

2025 में सोमवती अमावस्या कब होगी शुरू, पितरों की शांति और सुख-समृद्धि पाने का शुभ दिन

26 मई 2025 को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या पितृ शांति, शिव भक्ति और दान-पुण्य का बेहद शुभ दिन है। स्नान, तर्पण और पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 25, 2025
in धर्म
Somvati Amavasya 2025 significance and rituals
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Somvati Amavasya 2025:सोमवार को आने वाली अमावस्या को कहते हैं सोमवती अमावस्या। इस दिन शिव जी की पूजा और पितरों को तर्पण करने का खास महत्व माना गया है। क्या है सोमवती अमावस्या का महत्व? हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष माना गया है। जब अमावस्या सोमवार को आती है, तब उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, इस दिन पितरों के लिए तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कब है सोमवती अमावस्या 2025 में?

इस साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या 26 मई 2025 को सोमवार के दिन पड़ रही है। यह तिथि दोपहर 12:11 बजे से शुरू होकर अगले दिन 27 मई की रात 8:31 बजे तक रहेगी। लेकिन अमावस्या का व्रत और पूजा 26 मई को ही होगी, क्योंकि उदय तिथि इसी दिन है।

RELATED POSTS

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

October 4, 2025
Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

September 10, 2025

स्नान और दान का विशेष महत्व

इस दिन सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है। अगर नदी स्नान संभव न हो, तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। इसके बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और भगवान का ध्यान करें। स्नान के बाद जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े, गायों को चारा और गोशाला में धन दान करें।

पितरों की शांति के लिए करें ये उपाय

दोपहर 12 बजे के आसपास घर में गाय के गोबर से बने उपले जलाएं और उन पर गुड़-घी डालकर पितरों को याद करें।

हथेली में जल लेकर अंगूठे की ओर से तर्पण करें और ‘ॐ पितृभ्यः नमः’ का जाप करें।

किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पीपल और लक्ष्मी पूजा का महत्व

मान्यता है कि अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष में पितरों का वास होता है। इस दिन पीपल पर दूध और मीठा जल चढ़ाकर सात परिक्रमा करें और दीपक जलाएं। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति आती है।

दान से मिलता है पुण्य

इस दिन चावल, तिल, दूध, आंवला, फल आदि का दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। गीता का सातवां अध्याय पढ़ना और तिल जल में डालकर तर्पण करना विशेष फलदायक माना जाता है।

छोटे-छोटे उपाय जो करेंगे बड़े काम

तिल मिलाकर रोटियां बनाएं और गाय को खिलाएं।

आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को दें।

काले कुत्ते को अपनी छाया वाला दूध पिलाएं।

ईशान कोण में लाल बाती का दीपक जलाएं।

चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा दें।

इस साल दो बार होगा सोमवती अमावस्या योग

2025 में सोमवती अमावस्या का संयोग दो बार बनेगा,पहली बार 26 मई को और दूसरी बार 20 अक्टूबर को। शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्यास्त से पहले अगर अमावस्या सोमवार को पड़ती है, तो वह सोमवती अमावस्या मानी जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Hindu FestivalsSpiritual Practices
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

by SYED BUSHRA
October 4, 2025

Sharad Purnima 2025 :हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास...

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

by SYED BUSHRA
September 10, 2025

Jitiya Vrat 2025 : हिंदू धर्म में पति, संतान और परिजनों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग व्रत...

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

by SYED BUSHRA
August 30, 2025

Pitru Paksha 2025 Do’s and Don’ts: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है। हिंदू धर्म...

kajari teej 2025 food restrictions fasting rules and significance for women

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर किन चीज़ों से करें परहेज़,वरना हो सकती है भारी मुसीबत

by SYED BUSHRA
August 11, 2025

Kajari Teej 2025: हरियाली तीज के बाद अब सुहागिन महिलाओं के बीच कजरी तीज की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही...

Bhadrapad 2025 Hindu Festivals and Planetary Remedies

Bhadrapad 2025: त्योहारों का महीना और ग्रह दोषों से मुक्ति का समय जानिए इसके प्रमुख पर्व, तिथियां और उनका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Bhadrapad 2025:जैसे ही सावन की पूर्णिमा आती है, हर भक्त का मन अगले पवित्र महीने की ओर मुड़ जाता है।...

Next Post
Mango varieties and their origin stories

कौन है फलों का राजा, जानिए इसकी किस्मों के नामों के पीछे छुपी दिलचस्प कहानियां

Nautapa

दिल्ली-NCR में नौतपा की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ, लू का असर नदारद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version