Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

संजय कपूर के निधन के बाद कंपनी में आया बड़ा बदलाव ,जानिए अब कौन होंगे sona comstar कंपनी के नए चेयरमैन

संजय कपूर के निधन के बाद सोना कॉमस्टार ने जेफरी ओवरली को नया चेयरमैन बनाया है। साथ ही, संजय की पत्नी प्रिया को भी बोर्ड में जगह दी गई है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 24, 2025
in Uncategorized
Sona Comstar appoints Jeffrey Overly as new chairman
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sona Comstar appoints Jeffrey Overly as new chairman :  लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से संजय कपूर का निधन हो गया था। अब कंपनी ने नए चेयरमैन की घोषणा कर दी गई है। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के बाद अब सोना कॉमस्टार की कमान जेफरी ओवरली संभालेंगे

अब जेफरी ओवरली होंगे सोना कॉमस्टार के नए चेयरमैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन रहे संजय कपूर का कुछ दिन पहले लंदन में निधन हो गया था। 12 जून को पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके जाने के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि अब कंपनी की कमान कौन संभालेगा। कुछ लोग यह भी मान रहे थे कि शायद उनकी बहनों को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर नए चेयरमैन के नाम का ऐलान कर दिया है।

RELATED POSTS

Lucknow News: योगी सरकार का बड़ा कदम, ऑटो इंडस्ट्री का हब बनेगा मध्य और पश्चिमी यूपी, 1.10 लाख नए लोगों को मिलेगा रोज़गार का मौक़ा

November 27, 2022

एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा गया

सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (जिसे सोना कॉमस्टार भी कहा जाता है) ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई जानकारी में बताया कि जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ओवरली 12 फरवरी 2021 से कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में जुड़े हुए थे। कंपनी ने दिवंगत संजय कपूर को सम्मान देने के लिए उन्हें “चेयरमैन एमेरिटस” (Chairman Emeritus) की उपाधि भी दी है। कंपनी ने कहा कि संजय कपूर की सोच, उनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने न सिर्फ कंपनी बल्कि बोर्ड पर भी गहरी छाप छोड़ी है।

संजय कपूर की पत्नी को भी अहम जिम्मेदारी

इसके अलावा, संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी में अतिरिक्त नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (गैर-कार्यकारी निदेशक) बनाया गया है। प्रिया इससे पहले इन्वेस्टमेंट बैंकर रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लंदन के क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में एम एंड ए एनालिस्ट के तौर पर की थी। वह ऑटोमोबाइल, इंश्योरेंस और फैशन जैसे क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं।

कौन हैं जेफरी मार्क ओवरली?

जेफरी ओवरली ने सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें इस क्षेत्र में 43 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने जनरल मोटर्स और डेल्फी कॉर्पोरेशन जैसी बड़ी कंपनियों में करीब 25 साल तक ऊंचे पदों पर काम किया है।

जाने कंपनी के बारे में

सोना कॉमस्टार की स्थापना 1995 में हुई थी और यह भारत की प्रमुख ऑटो टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। इसका हेडक्वार्टर गुड़गांव में है और इसके अमेरिका, चीन, सर्बिया और मैक्सिको में प्लांट्स और रिसर्च सेंटर हैं। यह कंपनी दुनियाभर की ऑटो कंपनियों को पुर्ज़े सप्लाई करती है। वर्तमान में इसका कुल मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Tags: Auto industryCorporate News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow News: योगी सरकार का बड़ा कदम, ऑटो इंडस्ट्री का हब बनेगा मध्य और पश्चिमी यूपी, 1.10 लाख नए लोगों को मिलेगा रोज़गार का मौक़ा

by Juhi Tomer
November 27, 2022

योगी आदित्यनाथ हर बार कुछ नया जरूर करते है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर...

Next Post
Baghpat

हल्दी रस्म में पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने बांधकर कर दी धुनाई, पुलिस बनी मूकदर्शक

Etawah

PDA वाले भागवत कथा सुन सकते हैं तो सुना क्यों नहीं सकते? अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- कथावाचक पर बना ले कानून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version