Sonakshi Marriage : एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की बॉयफ्रेंड जहीर के साथ शादी की डेट हुई फिक्स

Sonakshi Zaheer Marriage Date , Sonakshi Zaheer Wedding Date , Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage Date

Sonakshi Marriage : इस वक्त बॉलीवुड की दुनिया से एक बेहतरीन खबर सामने आई है खबर ये है कि बॉलीवुड की हसीना वन एंड ओन्ली सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी शादी की चर्चाएं भी बहुत समय से चल रही हैं। और अब, कपल के वेडिंग डेट्स का ऐलान हो चुका है। इस खबर के मुताबिक कपल इसी महीने शादी के बंधन में बंध जाएगा। आपको बता दें  कि, सोनाक्षी के माता-पिता, शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा, अपनी बेटी की शादी के लिए बहुत उत्साहित हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह 14 दिनों के बाद, यानी 23 जून को मुंबई में शादी करेंगी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को कभी आधिकारिक नहीं माना है। लेकिन, उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है। इसके अलावा, जहीर ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर अपना प्यार भी जाहिर किया था। सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी और प्यार भी जताया था।

ये भी पढ़ें : मोदी की जीत के बाद शख्स ने किया ऐसा काम, जिसे जान लोग हुए हैरान

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के गेस्ट लिस्ट भी सामने आई है। वेडिंग फंक्शन में गेस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि यह इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी होगी। इसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। साथ ही, खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की पूरी स्टार कास्ट को शादी के लिए इनवाइट भेजा गया है।
Exit mobile version