दक्षिण कोरिया के मशहूर सिंगर अऊरा ने खास अंदाज में किया राम लला का स्वागत, गाया राम भजन

कोरियाई सिंगर आऊरा photo

नई दिल्ली। बिग-बॅास 17 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अऊरा को आप सभी जानते ही होंगे, जो दक्षिण कोरिया के पॅाप सिंगरो में से एक माने जाते हैं। बिग- बॅास 17 में उन्होंने स्टेज पर एंट्री लेते ही होस्ट सलमान खान के साथ ढेर सारी मस्ती की और सुर्खियों में बन गए। अऊरा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा को कम समझते हैं। लेकिन बिग-बॅास 17 के रियलिटी शो में उन्होंने अपनी टूटी-फूटी हिंदी से घर वालो को काफी एंटरटेन किया है।

यह भी पढ़ें- गुवाहाटी में रुकी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, पार्टी कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड

लव बैक गाने से 2009 में अऊरा का डेब्यू

अऊरा का असली नाम पार्क मिन-जुन है, जो दक्षिण कोरिया के सिगंर व कंपोजर हैं। यह दक्षिण कोरिया के बॅाय बैंड डबल -ए के सदस्य भी रह चुके हैं। 23 सितंबर 2022 में बॅालीवुड के गाने स्वैग से स्वागत मैशअप को काफी पसंद किया गया। अऊरा के इस गाने ने रातो- रात कोरियाई सिंगर को भारतीय स्टार बना दिया और मिलियन व्यूज भी मिले। कोरियाई सिंगर ने मिथुन चक्रवती के गाने जिमी जिमी को भी रिक्रिएट किया।

भारतीय संस्कृति से अऊरा का प्यार

अऊरा आए दिन भारतीय गाने को लेकर काफी रील्स बनाते ही रहते हैं. इस साल वह सितंबर और अक्टूबर में भारत आए और दिल्ली में कोन्सर्ट किया, तो फैंस की खुशी का तो मानो ठिकाना ही नही रहा। वह भारतीय संस्कृति को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। उन्हें भारतीय फेस्टिवल बेहद ही पसंद हैं एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह बॅालीवुड के सितारो के साथ नवरात्री फेस्टिवल को एन्जॅाय करते दिखे थे।

कोरियाई सिंगर को पसंद आए भारतीय तीर्थ स्थल

इंडिया से अऊरा को काफी लगाव है ये तो आप सब जानते ही होंगे। आए दिन अऊरा भारतीय गाने को लेकर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते रहते हैं। लेकिन इस साल सिंतबर में इंडिया आए तो मथुरा के प्रेम मंदिर के दर्शन किय़े। हाल ही में अऊरा का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वो श्री राम जी का गाना गाते नजर आ रहें हैं।

यह भी देखें- Ayodhya Ram Mandir: राम भक्ति में डूबे Anupam Kher | Ram Mandir | UP News

Exit mobile version