Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Special Screening: राष्ट्रपति भी देखेंगी फिल्म ,राष्ट्रपति भवन में होगी ‘तन्वी द ग्रेट’ की ख़ास स्क्रीनिंग

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में खास स्क्रीनिंग के दौरान देखेंगी। यह फिल्म ऑटिज्म से जूझ रही लड़की और भारतीय सेना के साहस की कहानी दिखाती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 10, 2025
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Special Screening of Tanvi The Great at Rashtrapati Bhavan: मशहूर अभिनेता और निर्माता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अभी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ था, जहां इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब खबर आई है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस फिल्म को देखने जा रही हैं। उनके लिए राष्ट्रपति भवन में एक खास स्क्रीनिंग रखी जाएगी, जिसमें वे फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का आनंद लेंगी।

अनुपम खेर ने जताई खुशी

फिल्म से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत सम्मान की बात है। खुद अनुपम खेर ने इस बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “मेरे लिए ये बहुत गर्व की बात है कि देश की महामहिम राष्ट्रपति मेरी फिल्म देखेंगी। यह फिल्म भारतीय सेना के साहस और ऑटिज्म से जूझ रही एक बच्ची की प्रेरणादायक कहानी है। हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब राष्ट्रपति इस फिल्म को देखेंगी।”

RELATED POSTS

तलाक की अफवाहों के बीच Mahhi Vij अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर

November 8, 2025
बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

November 7, 2025

पहले अक्षय कुमार भी कर चुके तारीफ

इससे पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार भी ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह मूवी उन्हें बहुत इमोशनल कर गई। अक्षय कुमार ने अनुपम खेर की फिल्म की जमकर तारीफ की थी और इसे बेहद शानदार बताया था।

फिल्म की कहानी क्या है?

‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो ऑटिज्म नाम की बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी के बावजूद वह मुश्किल हालातों से लड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती है। फिल्म में भारतीय सेना के जज्बे और इंसानियत को भी खूबसूरती से दिखाया गया है। इस कहानी के जरिए यह संदेश दिया गया है कि हर इंसान में कुछ खासियत होती है, बस उसे पहचानने और मौका देने की जरूरत होती है।

कब होगी रिलीज?

‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Tags: bollywoodEntertainment
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

तलाक की अफवाहों के बीच Mahhi Vij अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर

by Kanan Verma
November 8, 2025

TV अभिनेत्री माही विज को तेज़ बुखार और गंभीर कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पब्लिसिस्ट...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और महाराष्ट्र के युवा नेता आदित्य ठाकरे हाल ही में एक डिनर डेट पर साथ नजर...

Saiyaara movie song by Faheem Abdullah

कौन है फहीम अब्दुल्ला जिन्होंने सैयारा के गीतों से दिलों को छुआ जानिए उनका कश्मीर से मुंबई तक का सफर

by SYED BUSHRA
July 23, 2025

Saiyaara Movie Song :फिल्म सैयारा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दर्शकों को न सिर्फ इसकी...

Naseeruddin Shah's role in Katha movie

Birthday special: अभिनय और सादगी के प्रतिमूर्ति नसीरुद्दीन शाह ने सिर्फ 2 शर्ट में पूरी की थी फिल्म की शूटिंग

by SYED BUSHRA
July 20, 2025

Birthday special:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का नाम उन कलाकारों में आता है, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से हिंदी...

Next Post
Kids Raincoat Cleaning : मानसून में बच्चों के रेनकोट को क्यों साफ रखना है ज़रूरी वरना हो सकती है…

Kids Raincoat Cleaning : मानसून में बच्चों के रेनकोट को क्यों साफ रखना है ज़रूरी वरना हो सकती है...

Delhi

7 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट: Delhiसे लेकर उत्तर भारत तक IMD की चेतावनी, जानिए कहां-कहां रहेगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version