Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Traveling: बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक का आध्यात्मिक सफ़र! इस ट्रेन से यात्रा हो जाएगी और भी आसान

आईआरसीटीसी की इस 17 दिन की यात्रा में बद्रीनाथ से लेकर रामेश्वरम तक के पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन से होगी,बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 22, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Traveling: हिंदू धर्म में कई ऐसे पवित्र तीर्थ स्थल हैं, जहां हर श्रद्धालु जीवन में एक बार जरूर जाना चाहता है। बद्रीनाथ, रामेश्वरम, काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी जैसे स्थान न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी बहुत बड़ा है। अगर आप भी इन पवित्र जगहों के दर्शन की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक खास मौका आया है।

आईआरसीटीसी का विशेष टूर पैकेज

आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से 17 दिन का एक खास धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसमें यात्रियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यह टूर भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन से कराया जाएगा, जो पूरी तरह से एसी ट्रेन है और सभी जरूरी सुविधाओं से लैस है।

RELATED POSTS

Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

April 4, 2025
Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

February 19, 2025

किन-किन जगहों के होंगे दर्शन?

इस यात्रा में आप लगभग 8425 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर दर्शन का लाभ उठा सकेंगे। जिन जगहों पर ले जाया जाएगा, उनमें शामिल हैं:

उत्तराखंड: बद्रीनाथ, माना गांव, नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, ऋषिकेश

ओडिशा: जगन्नाथ पुरी, पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा बीच

तमिलनाडु: रामेश्वरम (रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी)

गुजरात: द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भेंट द्वारका

महाराष्ट्र: भीमाशंकर मंदिर, त्र्यंबकेश्वर मंदिर

उत्तर प्रदेश: वाराणसी (काशी विश्वनाथ मंदिर)

सुविधाओं से भरपूर है यह ट्रेन

भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई हैं:

दो मॉडर्न डायनिंग रेस्टोरेंट

अत्याधुनिक किचन

बायो टॉयलेट वाले वॉशरूम

क्यूबिकल बाथरूम

पैरों की मसाज करने वाला उपकरण (Foot Massager)

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड

बुकिंग की जानकारी

यह धार्मिक यात्रा 27 मई को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। इस टूर पैकेज की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। खाने-पीने, रहने और घूमने की सुविधाओं के अनुसार टिकट का शुल्क निर्धारित है। अभी इसमें लगभग 150 सीटें उपलब्ध हैं, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी।

Tags: IRCTC pilgrimageReligious Tourism
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

Religious news : माउंट आबू का एक अनोखा शक्तिपीठ,जहां माता दुर्गा की मूर्ति नहीं इस अंग की होती है पूजा

by SYED BUSHRA
April 4, 2025

Adhar Devi Temple Mount Abu : राजस्थान के माउंट आबू में स्थित अधर देवी मंदिर शक्तिपीठों में से एक अनोखा...

Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

by SYED BUSHRA
February 19, 2025

IRCTC religious tour package शिरडी साईं बाबा और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा मौका,अगर आप धार्मिक यात्रा पर जाने की...

Pampapur historical and religious site

Jharkhand :रामायण काल का साक्षी पंपापुर, जानिए क्या है सुग्रीव की गुफा और शबरी के आश्रम का इतिहास

by SYED BUSHRA
December 17, 2024

Religious Place-पंपापुर, जिसे अब पालकोट कहा जाता है, झारखंड में स्थित एक अहम ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान है। यह जगह...

Next Post
Health Tips : क्या आपकी भी सुबह बिना चाय-बिस्किट के अधूरी लगती है,जानिए यह आदत सेहत के लिए सही या ग़लत

Health Tips : क्या आपकी भी सुबह बिना चाय-बिस्किट के अधूरी लगती है,जानिए यह आदत सेहत के लिए सही या ग़लत

Summer Tip: गाड़ी में रखी मामूली सी प्लास्टिक की बोतल कैसे बन सकती है घातक, जानें कैसे करें बचाव

Summer Tip: गाड़ी में रखी मामूली सी प्लास्टिक की बोतल कैसे बन सकती है घातक, जानें कैसे करें बचाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version