बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

राष्ट्रीय खेलों में यूपी के अभिषेक पाल और पारुल चौधरी ने जिते स्वर्ण पदक

by Web Desk
अक्टूबर 1, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के अभिषेक पाल और पारुल चौधरी ने शनिवार को अपने राज्य के लिए 5,000 मीटर दौड़ में पुरुष व महिला स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर यहां राष्ट्रीय खेलों में अनूठा डबल पूरा किया।

पारुल चौधरी अपने प्रदर्शन से खुश थीं लेकिन अभिषेक पाल थोड़ा निराश नजर आए, हालांकि उन्होंने सर्विसेज के करित कुमार और सावन बरवाल के साथ-साथ मौजूदा चैम्पियन जी. लक्ष्मणन की कड़ी चुनौती पर पार पाकर खिताबी जीत हासिल की। अपनी स्वर्णिम जीत के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उनकी निगाहें स्वर्ण जीतने के साथ गेम्स रिकॉर्ड पर भी थीं। उन्होंने कहा, “मैं जीत से खुश हूं लेकिन फिर भी निराशा हूं।”

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

अभिषेक पाल ने 14:07.25 सेकेंड का समय दर्ज किया, जो 13:50.05 के खेल रिकॉर्ड से काफी दूर था। 25 वर्षीय धावक ने कहा, “हां, मैं रिकॉर्ड पर नजर गड़ाए हुए था। लेकिन मैं एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों जैसी प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।” उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं का खाका खींचते हुए कहा, “मैं राष्ट्रीय शिविर के फिर से शुरू होने से पहले एनसीओई में अपना स्थान सुरक्षित करना चाहता हूं।”

उन्होंने अपने कारणों का खुलासा करते हुए कहा, “2015 में, जब मैं भोपाल में स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में शामिल हुआ, तब मेरे करियर के ग्राफ ने ऊपर की ओर जाना शुरू कर दिया था।” धावकों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक पाल ने सात साल पहले तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय खेलों में 5,000 मीटर की दौड़ में पांचवें स्थान पर रहने के बाद से एक लंबा सफर तय किया है। वह अप्रैल 2019 में एशियाई चैम्पियनशिप की 5,000 मीटर दौड़ में पांचवें और 10,000 मीटर दौड़ में सातवें स्थान पर थे। और अब, अपने पास अधिक अनुभव होने के साथ ही उन्हें विश्वास है कि वह अगली महाद्वीपीय मीट में पोडियम पर चढ़ सकते हैं।

अभिषेक पाल की राज्य साथी व लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी, हालांकि, अपने पहले राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण से खुश थीं क्योंकि उन्होंने 16:34.68 के समय के साथ गोल्ड जीता है। पारुल ने कहा, “हालांकि मैंने गति पर ज्यादा काम नहीं किया था, लेकिन मुझे विश्वास था कि अगर मैं सबसे आगे दौड़ने वाली रनर्स के करीब रहूंगी, तो मैं अंत तक तेज दौड़ने में सक्षम हो जाऊंगी, भले ही फ्रंट-रनिंग कोई भी हो।” पिछले जुलाई में ओरेगॉन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद से मेरठ के 27 वर्षीय धाविका ऑफ सीजन में है। हालांकि उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी, महाराष्ट्र की कोमल जगदाले, हरियाणा की भारती और हिमाचल प्रदेश की सीमा ने बारी-बारी से बढ़त बनाई, लेकिन पारुल चौधरी ने अंतिम 200 मीटर में रफ्तार बढ़ाकर अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक पाल को गेम्स रिकॉर्ड तोड़ने का एक और मौका मिलेगा, जब वह सोमवार को 10,000 मीटर में हिस्सा लेंगे। पारुल चौधरी 3,000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में दूसरे स्वर्ण के लिए दौड़ेंगी।

Tags: Abhishek Palgold medalNational Games of IndiaNews1IndiaParul Chaudhary
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

नहीं रहे Salman Khan के बॉडी डबल, जिम में वर्क आउट के दौरान गई जान

5G सेवाओं की शुरूआत देश और दुनिया को बदल देंगी- सीएम योगी आदित्यनाथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In