Site icon News1India

वर्ल्ड कप के बाद टी-20 में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया, जानिए भारत का टीम स्क्वॉड

टीम इंडिया PHOTO

नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप के समाप्ती के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. इस श्रृखंला का पहला मुकाबला विशाखापट्नम में खेला जाएगा. खास बात ये है कि वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही 6 विकेट से बड़े हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब टीम इंडिया के पास इस हार का बदला लेने का मौका होगा.

अंतिम दो मैच में श्रेयस अय्यर होंगे शामिल

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 23 नवंबर यानी आज से हो रही है. टीम इंडिया के टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी इस टूर्नामेंट में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दी गई है. वहीं राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण को कार्यवाहक कोच बनाया गया है. इस सीरीज से वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. हालांकि सीरीज के आखिरी दो मैच में टीम के साथ श्रेयस अय्यर जुड़ेंगे और उनको टीम के कप्तानी जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें :- सिनेमाघरों के बाद अब Ott पर भी Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan की धूम रिलीज होते ही Netflix पर बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

टी-20 सीरीज के लिए भारत का टीम स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार.

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हारा भारत

भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया बनी. वहीं उपविजेता टीम भारत रहा. टीम इंडिया ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारत ने अपने लीग मैच के सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करके सेमीफाइनल मैच में भी जीत दर्ज की. हालांकि इसके बाद सबसे बड़े मुकाबले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. हालांकि यहां पर भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से बड़े हार का सामना करना पड़ा है.

आईसीसी टीम में 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में हार के बावजूद टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हो रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज की. लेकिन भारतीय टीम वर्ल्ड कप ट्रॉफी से एक कदम दूर रह गई. भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने का फल आईसीसी की टीम के रूप में मिला. दरअसल आईसीसी के बेस्ट प्लेइंग 11 टीम में कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. लेकिन वहीं दूसरे तरफ ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है.

Exit mobile version