Site icon News1India

ICC Ranking में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, हासिल की ऐतिहासिक बढ़त

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को किए गए वार्षिक अपडेट के बाद रिकॉर्ड अंकों की बढ़त के साथ आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से 51 रेटिंग अंक आगे है, जो आईसीसी रैंकिंग में सबसे बड़ी बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया के कुल 170 अंक हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के 119 अंक हैं।

तीसरे नंबर पर 116 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम है। एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 3-0 की श्रृंखला जीत के बावजूद, टीम इंडिया ने आईसीसी महिला एकदिवसीय टीम रैंकिंग में ज्यादा प्रगति नहीं की है और केवल एक रेटिंग अंक हासिल किया है। भारतीय टीम 104 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

नवीनतम अपडेट में 2018-19 सीज़न के सीरीज को शामिल नहीं किया गया है, जबकि 2019-20 और 2020-2021 सीज़न के सीरीज को वार्षिक गणना में 50 प्रतिशत और उसके बाद की सीरीज को शत-प्रतिशत महत्व दिया गया है।

टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 299 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है, दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से 18 अंक ज्यादा है। इंग्लैंड के 281 अंक हैं। न्यूजीलैंड (271 अंक) और भारत (266 अंक) अपने तीसरे और चौथे स्थान पर बरकरार हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका (246) वेस्टइंडीज (232) को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

Exit mobile version