Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
IPL 2023 ऑक्शन से पहले मुबई इंडियंस ने जारी की रीलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, देखिए कौन हुआ बाहर, कौन बचा?

IPL 2023 ऑक्शन से पहले मुबई इंडियंस ने जारी की रीलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, देखिए कौन हुआ बाहर, कौन बचा?

IPL 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, 23 दिसंबर को कोच्ची मेें मिनी ऑक्शन होना है जिससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी थी। सभी टीमों ने अपनी-अपनी लिस्ट जमा कर दी है , इस रिपोर्ट में हम आपको मुंबई इंडियंस की पूरी लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि MI ने अपने किन खिलाड़ियों पर भरोसा किया है और कौन से खिलाड़ी टीम का भरोसा नहीं जीत पाए।

2022 IPL में खराब प्रदर्शन के बाद 2023 IPL के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज और 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, रिलीज किए गए खिलाड़ियों में टीम के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड का नाम भी शामिल है।इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ियों को टीम ने रिटेन किया है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर MI ने किसे रिटेन किया है और किसे रिलीज किया है।

  1. रिटेन किए गए खिलाड़ी

चेन्नई ने कुल 15 खिलाड़ियों को रोटेन किया है जिसमें आकाश मढवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, रितक शौकीन, ईशान किशन, जसप्रतीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर,कुमार कार्तिकेय, मोहम्मद अरशद खान, तिलक वर्मा,रमनदीप सिंह,रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव,टिम डेविड और त्रिस्टन स्टब्स का नाम शामिल है।

2.रिलीज किए गए खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड से बाहर कर दिया है जिसमें अनमोलप्रीत सिंह,आर्यन जुयल,बेसिल थंपी,डेनियल सैम्स,फेबियन ऐलन,जयदेव उनादकट,कायरन पोलर्ड,मयंक मारकंडे,मुरगन अश्विन,राहुल बुद्धी,रायले मेरेडिथ,संजय यादव और टायमल मिल्स का नाम शामिल है।

क्यों ड्रॉप हुए ये खिलाड़ी?

अब आप ये सोच रहे होंगे कि इतने अहम खिलाड़ियों को MI ने रिलीज क्यों किया तो इसके पीछे उनके 2022 IPL का प्रदर्शन हो सकता है।
जयदेव उनादकट ने 2022 IPL में मात्र 5 मेैच खेले थे जिसमे जिसमें उन्होने 20 ओवर गेंदबाजी की थी जिसमें उन्हें 6 विकेट मिले थे, इसके अलावा उनकी ईकोनॉमी 9.50 की थी और शायद टीम को इनमें खास रूची नजर नहीं आई।

वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान और ऑल राउंडर कायरन पोलार्ड को 2022 में टीम ने 6 करोड़ में रिटेन किया था लेकिन अब उन्हें रिलीज कर दिया है पोलार्ड ने 2022 IPL में 11 मैचों में 14 ओवर किए थे, जिसमें उन्होने 125 रन खर्च किए वे केवल 4 विकेट ही ले पाए और उनकी इकोनॉमी 8.93 की रही।
बल्लेबीजी में भी पोलार्ड फ्लॉप रहे उन्होने 11 मैचों में 107 के साधारण से स्ट्राइक रेट से मात्र 114 रन बनाए।

मुरगन अश्विन ने भी 2022 IPL में कुछ खास नहीं किया अश्विन ने पिछले सीजन 8 मैच खेले जिनमें उन्होने 29 ओवरों में 228 रन देकर 9 विकेट लिए इस दौरान उन्होने 7.86 की दर से रन खर्च किए थे।

अब देखना होगा कि 5 बार IPL चैंपियन रही मुंबई इंडियंस की टीम 23 दिसंबर को कोच्ची में होने वाले मिनी ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को टारगेट करती है और 2023 IPL के लिए अपनी स्कवाड को कितना मजबूत करती है।

Exit mobile version