Saturday, March 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

ऑस्ट्रेलिया की सतह पर बल्लेबाजी करना सबसे अच्छा- Virat Kohli

Vikas Baghel by Vikas Baghel
October 29, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रतीय बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli) ने कहा है कि गति की आदत हो जाने पर ऑस्ट्रेलियाई सतह बल्लेबाजी करने के लिए सबसे अच्छी होती है।

स्टार स्पोर्ट्स को दिये गए एक साक्षात्कार में, विराट ने टी 20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में खेलने की अपनी तैयारियों के बारे में बात की, उन्होंने कहा, “मैं कोई वीडियो नहीं देखता। मैं सीधे नेट्स पर जाता हूं और चीजों को समझने की कोशिश करता हूं। बेशक, आप पहली कुछ गेंदों पर लय में नहीं दिखते, लेकिन यह एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है, आप बल्लेबाजी जानते हैं, आप प्रतिक्रिया करते हैं। इसके बाद, आपको एहसास होता है कि अगर कोई गेंद इस तरह से उछलती है, तो आपको अपने रुख में नीचे होने के बजाय सीधा होना चाहिए।”

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

उन्होंने कहा, “आप भारत से तैयार होकर नहीं आ सकते। आप परिस्थितियों का पता लगाते हैं और आप मैदान पर ढल जाते हैं। बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलिया से बेहतर कोई विकेट नहीं है, अगर आपको यहां गति की आदत हो।”

विराट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलते समय उन्हें वास्तव में अपने खेल में समायोजन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां खेल मानसिक रूप से खेला जाता है।

बता दें ऑस्ट्रेलिया में विराट ने अपने 55 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 66 पारियों में 56.44 की औसत से 3,274 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनके बल्ले से 11 शतक और 17 अर्धशतक आए हैं।

वह इस देश में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से कुछ ही रन पीछे हैं, सचिन ने यहां 67 मैचों में 42 से अधिक की औसत से सात शतक और 17 अर्धशतक के साथ 3,300 रन बनाए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया में विराट का रिकॉर्ड अविश्वसनीय है। उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में 85.00 की औसत से 595 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से सात अर्धशतक आए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 है। वह ऑस्ट्रेलिया में 500 से अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, दूसरे स्थान पर 271 रनों के साथ शिखर धवन हैं।

Tags: AustraliacricketCricket Newscricket news in hindit20 world cupVIRAT KOHLIvirat kohlui
Share197Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

Next Post

South Korea: भगदड़... हार्ट अटैक ने बिछा दी लाशें, खौफनाक मंजर में बदली हेलोवीन पार्टी, 151 की दर्दनाक मौत, Video वायरल

Horoscope today 30 Oct 2022: आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़े मेष से मीन राशि तक का हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist