Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

India Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान… शमी की वापसी, यशस्वी जायसवाल को मौका

India Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। 18 जनवरी (शनिवार) को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जो इस घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद थे।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
January 18, 2025
in Breaking, खेल
India Champions Trophy 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। 18 जनवरी (शनिवार) को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जो इस घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद थे। चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में आयोजित होगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी, जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

शुभमन गिल को मिली ये जिम्मेदारी

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस बार टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं। चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह को स्क्वॉड में शामिल किया गया है जबकि यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 14 महीने बाद वनडे टीम में वापसी की है।

RELATED POSTS

No Content Available

15 लोगों की इंडियन स्क्वॉड

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (India Champions Trophy 2025) के लिए मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को चुना है।

यह भी पढ़े: क्या Rinku Singh बन सकते हैं मछली शहर के दामाद ,कौन है वह खूबसूरत सांसद जो बनेगी दुल्हनिया

चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा 

चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है। टीम इंडिया ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ शामिल है। ग्रुप स्टेज में भारत इन तीनों टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags: India Champions Trophy 2025
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
SEBI bans PIFL trading

क्यों लगाई SEBI ने PIFL कंपनी पर रोक, क्या होता है पंप एंड डंप, कैसे शेयर की कीमतें 372% तक बढ़ी

Blinkit

Blinkit temporary store: ब्लिंकिट की महाकुंभ में नई पहल... अस्थायी स्टोर से मिलेगी तीर्थयात्रियों को राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version