नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी पूरी हो चुकी है। 2 दिन तक चली नीलामी में कुल 577 क्रिकेटर्स शामिल थे। 182 खिलाड़ी बिक गए, जबकि 395 खिलाड़ियों पर किसी ने दांव नहीं लगाया। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने इस नीलामी में 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने। उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा। जबकि श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रुपये देकर पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में चुना। अब सभी टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। ऐसे में हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स के स्पेशल 25 से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो इस आईपीएल में चौके-छक्कों का बारिश करेंगे।
दूसरे स्थान पर है आईपीएल
आईपीएल दुनिया का सबसे प्रमुख और लाभदायक पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट है। मूल्यांकन के मामले में यह केवल लोकप्रिय अमेरिकी खेल लीग, नेशनल फुटबॉल लीग के बाद दूसरे स्थान पर है। 2023-27 के लिए आईपीएल मीडिया अधिकार 48,390 करोड़ और डिजिटल अधिकार 23,575 करोड़ में बेचे गए। 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई। आईपीएल में 8 टीमें थी। 2022 में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई। आईपीएल की सबसे पुरानी और सबसे मशहूर फ्रैंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स है। महेंद्र सिंह धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स का चेहरा रहे हैं और उन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल फाइनल में जीत दिलाई है।
CSK के सीओ हैं काशी विश्वनाथन
चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन हैं, जबक ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कैप्टन हैं। प्रबंधक की जिम्मेदारी रसेल राधाकृष्णन के पास है। स्टीफन फ्लेमिंग टीम के मुख्य कोच हैं। जबकि माइकल हसी बल्लेबाजी कोच हैं। गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी ड्वेन ब्रावो के कंधों पर हैं। क्षेत्ररक्षण कोच राजीव कुमार हैं। 2022 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, पर टीम का प्रदर्शन खराब रहा। जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी को फिर से टीम की कमान सौंप दी गई थी। 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया था।
पांच प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया
आईपीएल 2025 नीलामी से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया था। सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीश पाथिराना और एमएस धोनी को रिटेन किया है। सीएसके ने रवींद्र जडेजा (18 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीश पाथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़) और एमएस धोनी (4 करोड़) को इतनी रकम पर अपने साथ बरकरार रखा। ध्यान हो कि एमएस धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किए गए हैं।
CSK का जबरदस्त प्रदर्शन
सीएसके ने 10 बार फाइनल में प्रवेश किया जबकि 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। 5 बार फ्रेंचाइजी ने आईपीएल खिताब जीता। सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीते। 2013 आईपीएल फिक्सिंग स्कैंडल में टीम मालिक के शामिल होने के कारण जुलाई 2015 में सीएसके को दो साल के लिए निलंबित किया था। 2018 में उसकी वापसी हुई, जब उसने खिताब जीतकर अपनी उपयोगिता साबित की।
CSK के बल्लेबाज
एम एस धोनी
ऋतुराज गायकवाड़
कमलेश नागरकोट
डेवोन कॉनवे
राहुल त्रिपाठी
शेख रशीद
रामाकृष्णा घोष
वंश बेदी
CSK के ऑलराउंडर
रवींद्र जडेजा
शिवम दुबे
आर अश्विन
रचिन रवींद्र
विजय शंकर
सैम करन
दीपक हुड्डा
CSK के गेंदबाज
मथीशा पथिराना
नूर अहमद
खलील अहमद
अंशुल कंबोज
मुकेश चौधरी
गुरजपनीत सिंह
नाथन एलिस
जेमी ओवरटन