Commonwealth Games 2022: इन 15 स्थानों पर होंगे 26 खेलों के सभी मैच, देखिए पूरी लिस्ट

28 जुलाई से बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें संस्करण की शुरूआत होने जा रही है। 28 जुलाई को रात 11:30 बजे ऑपनिंग सेरेमनी से शुरू होकर ये आयोजन 8 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी द्वारा समाप्त होगा।

इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से खेल किस स्थान या स्टेडियम में खेले जाएंगे –

कितने खेल खेले जाएंगें –

इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 26 खेल खेले जाएंगे जो इस प्रकार है –

एक्वेटिक्स – डाइविंग

एक्वेटिक्स – तैराकी और पैरा तैराकी

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

बैडमिंटन

बास्केटबॉल 3×3

बीच वॉलीबॉल

मुक्केबाज़ी

क्रिकेट टी20

सायक्लिंग – माउंटेन बाइक

साइकिल चलाना – सड़क दौड़

साइकिल चलाना – समय परीक्षण

साइकिलिंग – ट्रैक और पैरा ट्रैक

जिम्नास्टिक – कलात्मक

जिम्नास्टिक – लयबद्ध

हॉकी

जूदो

लॉन बाउल और पैरा लॉन बाउल

नेटबॉल

पैरा पावरलिफ्टिंग

रग्बी सेवन्स

स्क्वाश

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस

ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन

व्हीलचेयर बास्केटबॉल 3×3

भारोत्तोलन

कुश्ती

राष्ट्रमंडल खेल 15 स्थानों पर खेले जाने वाले हैं।

अलेक्जेंडर स्टेडियम – एथलेटिक्स

एरिना बर्मिंघम – जिमनास्टिक

एजबेस्टन ग्राउंड – क्रिकेट (महिला टी20ई)

सटन पार्क – ट्रायथलॉन

बर्मिंघम विश्वविद्यालय – हॉकी और स्क्वैश

स्मिथफील्ड – 3×3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, मैराथन (शुरू)

विक्टोरिया स्क्वायर – मैराथन (समाप्त)

कैनॉक चेस फ़ॉरेस्ट – साइकलिंग (माउंटेन बाइकिंग)

कोवेंट्री स्टेडियम और एरिना – रग्बी 7s, जूडो, कुश्ती

सैंडवेल एक्वेटिक्स सेंटर – एक्वेटिक्स (तैराकी और गोताखोरी)

राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र – नेटबॉल, भारोत्तोलन/पावरलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, बैडमिंटन।

वेस्ट पार्क – साइकिल चलाना (समय परीक्षण)

माइटन फील्ड्स – साइकिलिंग (रोड रेस)

विक्टोरिया पार्क – रॉयल लीमिंगटन स्पा – लॉन बॉलिंग

लंदन में ली वैली वेलोपार्क – साइकिलिंग

Exit mobile version