Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CWG 2022 5 August Schedule India: आज विनेश फोगाट, बजरंग पर नजर, हॉकी में महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

CWG 2022 5 August Schedule India: आज विनेश फोगाट, बजरंग पर नजर, हॉकी में महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

राष्ट्रमंडल खेलों-2022 में आज (शुक्रवार) से भारतीय पहलवानों के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। विनेश फोगाट और बजरंग आज अपना मैच खेलेंगे। साक्षी मलिक भी आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। हॉकी में महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।


भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा 10 पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। अब आठवें दिन पहलवानों का जलवा देखने को मिलेगा। आज से पहलवानों के मुकाबले शुरू हो रहे हैं और आज बजरंग, दीपक, अंशु, मोहित, दिव्या और साक्षी मलिक के मुकाबले होंगे। ये सभी पहलवान पदक के दावेदार हैं। इसके अलावा महिला हॉकी टीम भी आज सेमीफाइनल मैच खेलेगी। भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है और कम से कम रजत पदक पक्का करने के लिए भारतीय टीम को यह चुनौती पार करनी होगी।
आठवें दिन का शेड्यूल
एथलेटिक्स
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ 1 हीट 2 – ज्योति याराजी (दोपहर 3:06 बजे)
महिलाओं की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप ए – एंसी सोजन एडप्पिल्ली (शाम 4:10 बजे)
पुरुषों की 4 x 400 मीटर रिले राउंड 1 हीट 2: भारत (शाम 4:19 बजे)
महिलाओं की 200 मीटर रेस सेमीफाइनल 2 – हिमा दास ( 6 अगस्त, रात 12:53 बजे)
टेबल टेनिस
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16, साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा, अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा (दोपहर 2:00 बजे)
महिला एकल राउंड ऑफ 16, रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा (अपराह्न 3:15 बजे)
पुरुष युगल राउंड ऑफ 16, हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी (अपराह्न 3:55 बजे)
महिला युगल राउंड ऑफ 16, मनिका बत्रा/चितले दिया पराग, अकुला श्रीजा/रीथ टेनिसन (शाम 4:30 बजे)
पुरुष एकल राउंड ऑफ 32, अचंता शरथ कमल, साथियान ज्ञानशेखरन, सानिल शेट्टी (शाम 5:05 बजे)
बैडमिंटन (अपराह्न 3:30 बजे से)
महिला युगल राउंड ऑफ 16: जॉली ट्रीसा/पुलेला गायत्री गोपीचंद
पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी
महिला एकल राउंड ऑफ 16: पीवी सिंधु
महिला एकल राउंड ऑफ 16: आकर्षी कश्यप
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: किदांबी श्रीकांत
लॉन बॉल
महिला जोड़ी क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड (दोपहर 1:00 बजे)
स्क्वैश
पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: वेलावन सेंथिलकुमार/अभय सिंह (शाम 5ः15 बजे)
मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल ( 6 अगस्त, रात 12ः00 बजे)
हॉकी
महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रात 10ः30 बजे)
कुश्ती (अपराह्न 3:30 बजे से)
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम मोहित ग्रेवाल
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम बजरंग पुनिया
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किलोग्राम दीपक पुनिया
महिला फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम अंशु मलिक
महिला फ्रीस्टाइल 68 किलोग्राम दिव्या काकरान
महिला फ्रीस्टाइल 62 किलोग्राम साक्षी मलिक

Exit mobile version