Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CWG 2022:  भारत के पहलवानों ने जीते 3 गोल्ड मेडल, आठवे दिन भारत ने मचाया गदर

CWG 2022:  भारत के पहलवानों ने जीते 3 गोल्ड मेडल, आठवे दिन भारत ने मचाया गदर

राष्ट्रमंडल खेल 2022( Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन भारतीय पहलवानों का जलवा रहा। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया सहित तीन पहलवानों ने देश के लिए स्वर्ण जीते। भारत ने कुश्ती में शुक्रवार को तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में अब तक भारतीय एथलीटों ने 26 पदक- नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक जीते हैं।

वहीं, किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया तो भाविना पटेल ने महिला एकल पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का किया। हालांकि भारतीय हॉकी महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा को भी महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पहलवानों का रहा जलवा

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया(Bajrang Punia) (पुरुष 65 किग्रा), दीपक पुनिया(Deepak punia) (पुरूष 86 किग्रा) और साक्षी मलिक(Sakshi malik) (महिला 62 किग्रा) ने स्वर्ण जीता, वहीं अंशु मलिक (महिला 57 किग्रा) ने रजत पदक और दिव्या काकरन (68 किग्रा) व मोहित ग्रेवाल (फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग) ने कांस्य पदक जीता।

बजरंग ने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराकर स्वर्ण जीता।

Photo: Bajrang punia at CWG 2022

साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को पहले चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

Photo: Sakshi Malik at CWG 2022

दीपक पूनिया ने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंशु मलिक को फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो ने 7-3 से हराया।

Photo: Deepak punia at CWG 2022

दिव्या काकरन ने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के मैच में टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराया।

भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने जमैका के एरॉन जॉनसन को 6-0 से हरा दिया।

Exit mobile version