Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CWG 2022: सुधीर ने जीता गोल्ड, भारत को मिला कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 6वां स्वर्ण पदक

CWG 2022: सुधीर ने जीता गोल्ड, भारत को मिला कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 6वां स्वर्ण पदक

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 5 अगस्त को सातवें दिन भारत के सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। सुधीर ने कुल 134.5 अंकों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। सुधीर ने अपने पहले प्रयास में 208 किग्रा भार उठाया और फिर 212 किग्रा के अपने दूसरे भार के साथ बढ़त बना ली।

एशियाई पैरा खेलों के कांस्य पदक विजेता 27 वर्षीय सुधीर पोलियो के प्रभाव के कारण विकलांग हैं। उन्होंने चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पैरा स्पोर्ट्स मेडल खाता खोला।

इस प्रतिस्पर्धा में इकेचुकु क्रिस्टियन ओबिचुकु ने 133.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि मिकी यूल ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

सुधीर ने जून में दक्षिण कोरिया में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशिया-ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप में 214 किग्रा की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ पुरुषों के 88 किग्रा में कांस्य पदक जीता था।

सोनीपत में 2013 में पावरलिफ्टिंग शुरू करने वाले सुधीर ने हांग्जो 2022 एशियाई पैरा खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है, जिसे अगले साल के लिए टाल दिया गया था।

Exit mobile version