Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CWG 2022 Update: पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, सिल्वर मेडल पक्का

CWG 2022 Update: पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, सिल्वर मेडल पक्का

बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों(Commonwealth Games 2022) में भारतीय की ओर से मुहम्मद अनस, नूह निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी ने शुक्रवार पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम 3:06.97 सेकेंड के समय के साथ हीट 2 में दूसरे स्थान पर रही।

केन्या की टीम 3: 06.76 सेकेंड के साथ शीर्ष पर रही। तीसरे स्थान पर 3:07.12 के समय के साथ त्रिनिदाद और टोबैगो की टीम थी। साथ ही, बारबाडोस ने 3:07.23 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में चौथे स्थान पर रही।

इससे पहले, भारतीय एथलीट ज्योति याराजी महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं।

वह अपने राउंड वन हीट टू में चौथे स्थान पर रही। याराजी ने 13.18 सेकेंड का समय निकाला और कुल मिलाकर 10वें स्थान पर रहीं। आज रात 12:45 बजे, भारतीय धाविका हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी।

Exit mobile version