Site icon News1India

Disability Cricket: 27 सितंबर से रांची में होगा भारत और बांग्लादेश के दिव्यांगजनों के बीच T20 सीरीज का आगाज़

रांची के मेकन स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के दिव्यांगजनों के बीच टी-20 क्रिकेट सीरीज का आयोजन होगा। झारखंड डिसएबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कंचन ने होटल केन में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 27 से 29 सितम्बर तक तीन मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों में छह प्लेयर्स झारखंड के हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि यह सीरीज भारतीय टीम जीतेगी। इस मौके पर रॉयल एस एस ट्राफी का अनावरण भी किया गया।

मुकेश कंचन के मुताबिक मैच के आयोजन में अब तक झारखंड सरकार, सीसीएल, सीआरसी, सीएमपीडीआई, एनटीपीसी, सार्थक मिशन ब्लू फाउंडेशन, मिलियन ड्रीम्स, सैमफोर्ड, सार्थक, दीपशिखा से सहयोग मिल रहा है। तीन मैचों के इस आयोजन पर दस लाख से अधिक का खर्च होने की संभावना है।

इस दौरान कृष्ण मोहन सिंह, अंतु तिर्की, पंकज सोनी, सरिता सिन्हा, प्रिया वर्मन, वसीम आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

Exit mobile version