Site icon News1India

28 साल छोटी पत्नी के साथ हनीमून पर जा रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरूण लाल, हनीमून के लिए छोड़ी नौकरी?

आज से करीब 2 महीने पहले महीने पहले सुर्खियों में आए पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बंगाल की टीम के हेड कोच अरूण लाल फिर से सुर्खियों में हैं, पिछली बार अपने से 27 साल छोटी महिला बुलबुल से शादी करने को लेकर वे छाए हुए थे लेकिन 2 महीने बाद अब वजह कुछ और है लेकिन वहज उनकी 27 साल छोटी पत्नी से ही जुड़ी हुई है,वे अब हनीमून पर जा रहे हैं और सिर्फ इतना ही नहीं उन्होने बंगाल टीम के हेड कोच पद से इस्ताफा भी दिया है। आखिर पूरा मामला है क्या ? बताएंगे आपको हमारी इस खास रिपोर्ट में।

भारत के पूर्व खिलाड़ी अरूण लाल ने इसी साल 2 मई को कलकत्ता में अपने से 27 साल छोटी महिला के साथ धूमधाम से शादी की थी। उस वक्त वे जवान थे मगर ऐसा क्या हुआ कि शादी के महज 2 महीने बाद अरूण लाल बूढे हो गए।

66 साल के अरूण लाल के बूढे होने की बात हम नहीं कर रहे बल्कि खुद अरूण लाल ने की है। हाल ही में उन्होने कलकत्ता की टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

अरूण लाल का कहना है कि ” मैं व्यक्तिगत तौर पर यह फैसला लिया है। इसमें कोई विवाद नहीं है। मैंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) से कहा कि अब बंगाल टीम के कोच पद पर बने रहना नहीं चालता। मेरा काम 24 घंटे और सातों दिन का है। इस कारण पूरे दिन यात्रा करनी पड़ती है। क्रिकेट टीम को कोचिंग देना मुश्किल काम है। मुझे ऐसा लगा रहा है कि अब मैं बूढ़ा हो गया हूं। इसलिए हार मान रहा हूं।”

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सचिव स्नेहाशीष गांगुली को अरुण लाल ने अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा, ”यह फैसला मैंने अपने मन से लिया है। मैं खुशी-खुशी इस निर्णय पर पहुंचा हूं। असंतोष का सवाल नहीं है। मैं उम्रदराज हूं। बंगाल टीम अब पहले से बेहतर रूप में है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगले चार से पांच साल में बंगाल के खिलाड़ी छा जाएंगे।”

बता दें कि 66 वर्षीय अरूण लाल अपने से 27 साल छोटी पत्नी बुलबुल साहा के साथ हनीमून के लिए तुर्की जा रहे हैं।

दो महीने पहले 27 साल छोटी बुलबुल से हुई थी शादी –

2 मई 2022 को 66 साल के अरूण लाल ने खुद से 27 छोटी अपनी दुल्हन बुलबुल के साथ शादी की थी। ये शादी उनकी पहली पत्नी के सहमती से हुई थी। अरूण लाल और बुलबुल दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे।

अरूण लाल के क्रिकेट करियर की बात करें तो भारत की तरफ से खेलते हुए उन्होने 16 टेस्ट मैचों में 729 रन बनाए जिसमें 6 अर्धशतक भी शामिल रहे। इसके अलावा ODI में13 मैचों में 122 रन उनके नाम हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अरूण लाल ने कफी नाम कमाया उन्होने 165  1st क्लास मैचों में 10421 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं।

Exit mobile version