Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Happy Birthday Dhoni : MS Dhoni ने इंग्लैंड में मनाया अपना 41वां जन्मदिन, पत्नि साक्षी ने शेयर किया वीडियो

Happy Birthday Dhoni :MS Dhoni ने इंग्लैंड में मनाया अपना 41वां जन्मदिन, पत्नि साक्षी ने शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक और तीनों ICC Trophy जीतने वाले एकमात्र कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए हैं। धोनी ने अपना 41वां जन्मदिन इंग्लैंड में Celebrate किया ।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि धोनी अपना जन्मदिन मनाने इंग्लैंड गए हैं तो आप गलत हैं क्योंकि माही अपनी सालगिरह मनाने के लिए पत्नि साक्षी संग इंग्लैंड घूमने गए थे। 4 जुलाई को साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की शादी को 12 साल पूरे हुए थे जिसे Celebrate करने वे इंग्लैंड गए थे जिसके बाद धोनी ने अपना जन्मदिन भी वहीं पर Celebrate किया।

जन्मदिन मनाने के वीडियो खुद धोनी की पत्नि साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी एक चमकीले जैकिट में नजर आ रहे हैं, हर तरफ लाइटिंग है और 1 फ्रूट केक के साथ-साथ एक चॉकलेट केक भी टेबल पर रखा नज़र आ रखा है। जैसा कि हर कोई करता है वैसे ही धोनी ने पहले मोमबत्तियां बुझाईं और फिर उसके बाद केक काटा। इस Celebration के दौरान इंग्लिश गाना बजते हुए Background में सुनाई दो रहा है।

IPL में खेला आखरी मुकाबला –

MS Dhoni ने IPL 2022 में राजस्थान की टीम के खिलाफ अपना अभी तक का आखरी मुकाबला खेला था जिसमे माही ने 26 रन बनाए थे हालांकि धोनी की टीम इस मैच में हार गई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय खेल को अलविदा कह दिया था, जीसके बाद वे IPL में लगातार खेल रहे हैं। हाल ही में धोनी ने साफ किया था कि वे अगले साल भी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL खेलेंगे।

भारत के सफलतम कप्तान रहे धोनी –

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे, उन्होने अपने कार्यकाल में भारत के 3 ICC ट्रॉफी जिताईं हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 T20  World Cup, 2011 ODI World Cup और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Exit mobile version