Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ICC ने Rishabh Pant के नाम किया T20 World Cup का प्रोमों,समंदर से फिल्मी स्टाइल में निकले ऋषभ पंत

ICC ने Rishabh Pant के नाम किया T20 World Cup का प्रोमो, समंदर से फिल्मी स्टाइल में निकले ऋषभ पंत

10 जुलाई 2022 को जैसे ही ICC ने 2022 T20 World Cup का प्रोमो सोशल मीडिया पर डाला तो भारतीय फैंस के दो रूप सोशल मीडिया पर नजर आए। एक वो लोग जो इसकी तारीफ कर रहे हैं और एक वो लोग जो इस प्रोमो की किरकिरी करने में लगे हैं। लेकिन इस प्रोमो में ऐसा था क्या? तमाम जारकारी हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में देंगे

दरअसल 2 दिन पहले ICC ने सोशल मीडिया पर MEN’S T20 WORLD CUP 2022 का एक प्रोमें जारी किया था। हर बार सेटकर इस बार का प्रोमो थोड़ा खास था क्योंकि विश्व कप खेलने वाली दुनिया की तमाम टीमों के खिलाड़ी तो इस प्रोमो में थे ही लेकिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के लिए खास तौर पर इस प्रोमो को तैयार किया गया है।

इस प्रोमो की शुरूआत NEW SOUTH WALES  के सिडनी ओपेरा हाउस से होती है, जहां से पानी में से निकलते हुए विशालकाय रूप में ऋषभ पंत की ग्रैंड एंट्री होती है जिसके बाद उनके शॉट्स को दिखाकर प्रोमो में रोमांच लाया गया है। जिसके बाद अन्य देशों के खिलाड़ियो को भी दिखाया गया है। 30 सैकेंड के इस प्रोमों में ऋषभ के अलावा भारत के किसी खिलाड़ी को नहीं दिखाया गया है।

इस प्रोमो के CAPTION में भी ICC ने ऋषभ पंत के लिए खास संदेश लिखा है। ICC ने लिखा है कि Welcome to the big time,rishabh pant इसके बाद ICC ने दो हैलीकॉप्टर के ईमोजी को भी Caption में ऐड किया है।

ICC ने ऋषभ का स्वागत तो अनोखे अंदाज में किया लेकिन शायद सोशल मीडिया पर लोंगों को ये रास नहीं आया। एक तरफ  लोग इस प्रोमो की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग केवल ऋषभ पंत को दिखाए जाने और पूरा फोकस उनपर रखने को लेकर खासे नाराज भी हैं। लोगों की नाराजगी का कारण साफ है कि भारत में रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित एक से एक खिलाड़ी हैं और ICC ने उन सभी को नजरअंदाज करते हुए ऋषभ को ही तवज्जो दी है। ऐसा भी नहीं है कि ऋषभ पहली बार T20 World Cup खेल रहे हैं 2021 के विश्व कप में भी वे भारतीय टीम का हिस्सा थे।

ICC के इस प्रोमों में मैंस T20 World cup 2022 की शुरूआत और अंत की तारीखों का भी जिक्र किया गया है। बता दे कि मैंस T20 World cup 2022, 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेला जाएगा।

Exit mobile version