सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs AUS: तीसरे वनडे में 21 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा, ये 2 खिलाड़ी रहे भारत की हार की वजह

by Vikas Baghel
मार्च 22, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई में बुधवार 22 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा, आखरी और निर्णायक मुकाबला खेला गया। इस मैच में रोहित के छक्के, विराट की फिफ्टी, कुलदीप का जादू और पांड्या की रफ्तार सब कुछ था लेकिन रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे इस मैच को आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से जीत लिया। इस रिपोर्ट में हम मैच के हाइलाइट तो आपको बताएंगे ही साथ ही उन खिलाड़ियों के बारे में भी बात करेंगे जो भारत की इस हार की बड़ी वजह बने।

सबसे पहले मैच की बात कर लेते हैं टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो काफी हद तक सही भी साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49 ओवरों में 269 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए और अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
Image: BCCI (Twitter)

270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक अच्छी और सधी हुई शुरूआत मिली थी कप्तान रोहित शर्मा ने युवा शुभमन गिल के साथ मिलकर 65 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जिसके बाद दसवें ओवर में सीन एबॉट ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट लेकर भारत को पहला झटका दिया। रोहित ने कुल 30 रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए जो काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन फिर 12 रन बाद ही  दूसरे छोर से शुभमन गिल के रुप में भारत को दूसरा झटका लगा। गिल 37 रन बनाकर एडम जैम्पा का शिकार हुए। अब मैदान पर आए पहले वनडे के विजेता केएल राहुल जिन्होने विराट कोहली के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी बनाई लेकिन ये साझेदारी भी लम्बी नहीं चली और 28वे ओवर में 146 के कुल स्कोर पर केएल राहुल जैंपा का शिकार बन गए। अब बल्लेबाजी करने अक्षर पटेल आए लेकिन 1 ओवर बाद ही वे बहुत ही दुर्भाग्यशाली रूप से रनआउट हो गए। भारत की उम्मीदें कायम थीं लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत इस मैच में भारत को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। अक्षर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज और ODI में अपनी खराब फॉर्म से जूंझ रहे सूर्यकुमार यादव, पहले दोनों मैचों में सूर्या गोल्जन डक हुए थे यानी पहली ही गेंद पर आउट हुए थे लेकिन किसे पता था कि तीसरे वनडे में भी कुछ यही होने वाला था, जी हां इस मैच में भी सूर्या एस्टन एगर की पहली गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए। बता दें सूर्या से ठीक एक गेंद पहले ही विराट कोहली 54 रनबनाकर आउट हुए थे, मतलब भारत के 2 बड़े विकेट सिर्फ 2 गेंदों में गिर गए थे।

Image: BCCI (Twitter)

विकेट गिरने का ये सिलसिला जारी रहा, हार्दिक पांड्या जो काफी अच्छा खेल रहे थे वो भी एक खराब शॉर्ट खेलकर कैच थमा बैठे, अब भारत की सारी उम्मीद रविंद्र जड़ेजा पर टिकी थी जो खुद अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे, कुछ ही देर बाद 225 के कुल स्कोर पर रविंद्र जड़ेजा भी आउट हो गए और भारत को आठवां झटका लगा। इसके बाद ये मैच भारत के हाथों से निकल चुका था और जैसे तैसे करके भारत ने 49.1 ओवर खेले और 248 रनों पर ही टीम ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से इस निर्णायक मकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम की।

भारत की हार के जिम्मेदार  –

1. सूर्यकुमार यादव –

सीरीज की शुरूआत से ही सूर्या का बल्ला नहीं चल पा रहा था। पहले और दूसरे मैच में 0 पर गोल्डन डक होने के बावजूद भी तीसरे वनडे में भी टीम ने सूर्या पर भरोसा किया लेकिन सूर्यकुमार यादव ने टीम को फिर से निराश किया, इस मैच में भारत की ओर से अगर एक और बल्लेबाज 30 रनों की पारी खेल जाता तो मैच बन जाता और अगर ये पारी सूर्या खेल जाते तो उनको इस हार की वजह ना बताना पड़ता लेकिन सच्चाई यही है कि सूर्या के खराब खेल की वजह से भारत का एक बल्लेबाज कम हुआ जिसकी कमी से भारत ये मैच हार गया।

2.रविंद्र जड़ेजा –

Image: BCCI (Twitter)

सर रविंद्र जड़ेजा ने पहले वनडे में तो मैच जिताऊ पारी खेली थी और 2 विकेट भी लिए थे लेकिन तीसरे वनडे में जड़ेजा का ना तो बल्ला चल पाया और ना गेंद ने विकेट लिए जिसकी वजह से उनका प्रदर्शन भी गिनो-ना-गिनो बराबर ही है।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs ausind vs aus 3rd odiravindra jadejasuryakumar yadavsuryakumar yadav out on 0why india lost today
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

NOTHING ईयर 2 भारत में लॉन्च,36 घंटो का प्लेबैक टाईम मौजूद,जानें कीमत

अमृतपाल का चेहरा हुआ बेनकाब! लड़कियों से हनीमून की प्लानिंग, साथ ही वीडियो रिकॉर्ड कर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था भगौड़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In