Site icon News1India

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम का ऐलान, 17 मार्च से शुरू होगी 3 मैचों की सीरीज

टेस्ट सीरीज के लबालब मनोरंजन के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी होगी जिसका पहला मैच 17 और आखरी मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। BCCI ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने के साथ ही साथ लगे हाथों इस 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। इस रिपोर्ट में हम आपको इस 18 खिलाड़ियों की टीम के बारें में बताएंगे, साथ ही ये भी जानेंगे कि किन खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है और किन खिलाड़ियों की छुट्टी।

ऑस्ट्रलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम इस प्रकार है –

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (wk), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

कौन इन, कैन आउट?

इस टीम में BCCI ने 18 खिलाड़ियों को जगह दी है जिसमें 3 खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है और 2 खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ा है, डीटेल में बात करें तो भारत ने इससे पहले आखरी वनडे सीरीज इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी जिसमें भारत इस टीम के साथ गया था –

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (wk), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, KS भरत (wk), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।

इस सीरीज के बाद अब वनडे में ऑस्ट्रलिया से भिड़ना है तो टीम काफी बदल चुकी है और अब ये स्कवाड कुछ इस प्रकार है –

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (wk), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

दोनों टीमों का विश्लेषण करें तो केएल राहुल, रविंद्र जड़ेजा और जयदेव उनादकट ये तीन खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं साथ ही रजत पाटीदार और शाहबाड अहमद को टीम से बाहर का रास्ता BCCI ने दिखाया है।

क्या है वनडे सीरीज का शेड्यूल?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 मार्च को शुरू होगी

17 मार्च को पहला वनडे मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा

19 मार्च को दूसरा वनडे विशाखापटनम में होगा और सारीज का तीसरा और आखरी मुकाबला 22 मार्च को चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा।

Exit mobile version