शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को किया क्लीन स्वीप, झूलन गोस्वामी को दी यादगार विदाई

by Vikas Baghel
सितम्बर 25, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 16 रनों से हराकर एक दिवसीय श्रृंखला पर कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी(Jhulan Goswami) को जीत के साथ विदा किया। गोस्वामी ने इंग्लैंड के साथ एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी मैच को खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा पहले ही कर दी थी। इंग्लैंड की सरजमीं पर 36 साल बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक दिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया है।

भारत की ओर से दिए 170 रन के लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम (इंग्लैंड) 43.4 ओवर में 153 रन पर ही सिमट गयी। इंग्लिश टीम के लिए एमा लैंब (21) और कप्तान एमी जोंस (28) ने थोड़ा संघर्ष दिखाया। हालांकि चार्ली डीन ने 47 रन की पारी खेलकर टीम की जीत की उम्मीद को जिंदा रखा लेकिन दूसरे छोर लगातार गिर रहे विकेट ने लक्ष्य को काफी मुश्किल कर दिया। भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने चार विकेट झटके जबकि दो विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ को और एक विकेट दीप्ति शर्मा को मिला। वहीं संन्यास लेने वाली झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट झटके।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
Source – BCCI Women (Twitter)

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 45.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पारी को कुछ देर संभालकर रखा और 79 गेंद में 50 रन की जुझारू पारी खेली। जबकि शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया खाता भी नहीं खोल सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9 गेंदों में 5 रन बनाए। हालांकि दीप्ति शर्मा ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दीप्ति 106 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस संघर्षपूर्ण पारी की वजह से भारतीय टीम 169 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। इंग्लैंड की तरफ से केट रॉस ने चार विकेट लिए। जबकि सोफिया एस्केलेस्टन और फ्रेया कैम्प को दो-दो विकेट मिले। फ्रेया डेविस और चार्ली डीन के खाते में एक-एक विकेट रहा।

Source – BCCI Women (Twitter)

झूलन गोस्वामी का करियर-

झूलन गोस्वामी महिला क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 20 साल 261 दिन तक चले क्रिकेटिंग करियर में झूलन ने 284 मैचों में 355 विकेट चटकाए हैं। उनके नाम महिला विश्व कप में भी सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 34 विश्व कप मैचों में 43 विकेट लिए हैं। यही नहीं, झूलन के नाम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे अधिक ओवर फेंकने (2270.2) का रिकॉर्ड भी है। झूलन ने गेंद के साथ बल्ले से भी पिच पर रंग जमाया है। उन्होंने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में तीन अर्धशतक की मदद से 1924 रन बनाए हैं।

सभी आंकड़ों के अलावा झूलन गोस्वामी एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 गेंद फेंकने वाली एकमात्र खिलाड़ी भी हैं।

बता दें कि झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर एक बायोपिक भी बन रही है, जिसका नाम ‘चकदा एक्सप्रेस’ है। क्रिकेट की दुनिया में झूलन ‘चकदा एक्सप्रेस’ के नाम भी मशहूर हैं।

Tags: Cricket Newscricket news in hindieng vs indind vs engjhulan goswamijhulan goswami retirementlords
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

BCCI ने झूलन गोस्वामी को शानदार करियर के लिए दी बधाई, सौरव गांगुले से जय शाह तक सभी ने की तारीफ

मलाइका अरोरा का वीडियो हुआ वायरल, हैट से आधा चेहरा क्यों छुपाना पडा?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In