News1India

IND vs ENG: ऐजबेस्टन में नस्लभेद, भारतीय दर्शक को बुलाया पाकिस्तानी!

IND vs ENG: 1 जुलाई से भारत और पाकिस्तान के बीच ऐजबेस्टन में पिछले साल की सीरीज का पांचवा और आखरी मुलाबला खेला जा रहा है, इस दौरान मैच देख रहे दर्शकों में नस्लभेद का मामला सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है।

बता दें एक भारतीय दर्शक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताया। भारतीय दर्शक ने बताया कि मैच के दौरान एक अन्य दर्शक उन्हें पाकिस्तानी कहकर बुला रहा था जिसकी जानकारी भारतीय दर्शक ने वहां उपलब्ध गार्ड को भी दी थी मगर नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले उस शक्स की पहचान के बावजूद भी गार्ड ने उस व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके हैद अब ऐजबेस्टन से की ओर से इस मामले में माफी मांगी गई है।

ईसीबी ने ट्वीट कर बताया कि सीरीज के आखिरी मैच के दौरान नस्लभेद का मामला सामने आया है, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एजबेस्टन में अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और ईसीबी उनके संपर्क में है। इसके साथ ही ईसीबी ने कहा है कि क्रिकेट में नस्लभेद के लिए कोई जगह है। बता दें इस पूरे मामले में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने चिंता जाहिर की है और इस मामले में ट्वीट भी किया है।

इस ट्वीट में लिखा गया है कि जिसमें बताया गया है कि एजबेस्टन हमेशा से ही सुरक्षित और सभी को साथ लेकर चलने वाला माहौल बनाने के लिए काम करता रहा है। अगर आपने किसी के साथ भेदभाव होते देखा है या आपके साथ ऐसा हुआ है तो आप शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही ईसीबी ने एक लिंक शेयर किया है, जिसमें नस्लभेद से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Exit mobile version