Site icon News1India

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T 20 सीरीज के लिए team india  का हुआ ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका और किसे किया गया बाहर

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आस्ट्रेलिया के दौरे के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के अलावा वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टी20 मैचों के लिए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। टीम में मोहम्मद शमी की वापसी हुई। कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

ऋषभ पंत को नहीं मिला मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड टीम भारत के दौरे पर आएगी। टी20 के साथ तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। 15 सदस्यीय टीम की बागडोर सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। जबकि ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। शुभमन गिल टीम में जगह नहीं बना पाए।

मोहम्मद शमी की टीम में वापसी

मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं। चोट से उबरने के बाद वो रणजी ट्रॉफी और टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। इसके अलावा वो अभी विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। घुटने में सूजन की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया था। मोहम्मद शमी अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों में अपनी बॉलिंग से बैटर्स को आउट करते हुए नजर आएंगे।

नितीश कुमार रेड्डी को भी मिला मौका

टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल को चुना गया है। फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद होंगे। ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन करने वाले नितीश कुमार रेड्डी भी टी20 टीम में शामिल किया गया है। चोट की वजह से रियान पराग को टीम में मौका नहीं मिला है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज को भी टीम में नहीं चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

इन्हें टीम में चुना गया

सूर्यकुमार यादव
संजू सैमसन
यशस्वी जायसवाल
तिलक वर्मा
नीतीश रेड्डी
मोहम्मद शमी
अर्शदीप सिंह
हर्षित राणा
ध्रुव जुरेल
रिंकू सिंह
हार्दिक पंड्या
अक्षर पटेल
रवि बिश्नोई
वरुण चक्रवर्ती
वाशिंगटन सुंदर

टी 20 सीरीज का शेड्यूल

22 को पहली टी 20 मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा।
25 जनवरी को दूसरा मुकाबला चेन्नई में होगा।
28 जनवरी को तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा।
31 जनवरी को चौथ मुकाबला पुणे में खेला जाएगा।
2 फरवरी को पांचवा मुकाबला होगा। सभी मैच डे नाइट होंगे।

 

Exit mobile version