27 जुलाई को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ODI सीरीज का तीसरा और आखरी मुलाबला क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर खेला गया। बारिश के कारण मैच पूरे 50 ओवर का नहीं बल्कि 35-35 ओवर का हुआ और DLS यानी डकवर्थ लुईस नियम के चलते भारत ने यह मैच 119 रनों के बड़े अंतर से जीता।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर तक भारत ने कोई विकेट नहीं खोया। 23वे ओवर में कप्तान शिखर धवन अर्धशतक लगाकर आउट हो गए और भारत ने अपना पहला विकेट खोया। पारी के 24 ओवर होने के बाद बारिश के कारण मैच रुक गया। बारिश के रूकने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ और 40-40 ओवर का कर दिया गया। लेकिन ये पारी 36 ओवरों तक ही खेली जा सकी क्योंकि फिर से बारिश के चलते मैच रूक गया। DLS नियम के तहत भारत का स्कोर 35 ओवरों में 256 का मान लिया गया और वेस्ट इंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रनों का बड़ा लक्ष्य था।
गेंदबाजों ने किया वेस्ट इंडीज का सूपड़ा साफ –

दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने वेस्ट इंडीज के घातक सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया इतना ही नहीं इसी पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होने अभी अभी क्रिज पर आए शमारह ब्रूक्स को भी चलता किया। टीम इंडिया द्वारा दिए गए विशालकाय स्कोर ने पहले ही वेस्ट इंडीज के कंधे झुका रखे थे और पहले ही ओवर में वेस्ट इंडीज के 2 अहम विकेट गिराकर मोहम्मद सिराज ने मानो विंडीज की टीम की कमर ही तोड़ दी।
खराब शुरूआत के कारण वेस्ट इंडीज की टीम डगमगा गई और 26 ओवर में ही ऑल आउट हो गई।
इस मैच को भारतीय टीम ने 119 रनों से बड़ी जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही इस सीरीज में वेस्ट इंडीज की टीम को क्लीन स्वीप कर दिया।
- Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर
- Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम
- Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
- Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी
- Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण









