Site icon News1India

T20 World Cup 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम

 रोहित शर्मा(Rohit Sharma) के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम आगामी आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए गुरुवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले पूरे टीम की एक तस्वीर पोस्ट की।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “पिक्चर परफेक्ट है, चलो हम इसे करते हैं। विश्व कप हम आ रहे हैं।”

भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में जीत दर्ज की है, लेकिन इन दोनों श्रृंखला में भारतीय टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय रही है, खासकर डेथ ओवरों में। भारतीय टीम को विश्व कप में इस समस्या से जल्द से जल्द निजात पाना होगा।

जसप्रीत बुमराह सोमवार को पीठ की चोट के कारण चार सप्ताह के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुमराह को शुरू में विश्व कप टीम में शामिल किया था, लेकिम अब उनका न होना एक बड़ा झटका है।

बीसीसीआई ने अभी तक बुमराह के प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है। हालांकि साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और दीपक चाहर पहले से ही टूर्नामेंट के लिए स्टैंडबाय पर हैं।

अपना विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ अभ्यास मैच खेलेगा। भारतीय टीम 23 अक्टूबर को मेलबर्न में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

Exit mobile version