Site icon News1India

स्पेन से हारी भारतीय फुटबॉल टीम: पहले मैच 3-1 से हारी भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल टीम

 भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल(Football) टीम को स्पेन दौरे के अपने पहले मैच में स्वीडन के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम का फीफा अंडर -17 विश्व कप से पहले यह एक्सपोजर टूर का पहला मैच था।

सोमवार रात खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए एकमात्र गोल सुधा तिर्की (62′) ने किया, जबकि स्वीडन की अंडर-17 महिला टीम के लिए इडा ग्रामफोर्स (44′) सारा फ्रिग्रेन (52′) और सेल्मा एस्ट्रोम (54′) ने गोल किया।

मैच का पहला गोल हाफ टाइम से कुछ मिनटों पहले आया, जब कॉर्नर किक से सारा फ्रिग्रेन का पास इडा ग्रामफोर्स को मिला और उन्होंने गेंद गोल पोस्ट में डालकर स्वीडन को 1-0 की बढ़त दिला दी।

स्वीडिश लड़कियों ने इसके बाद मैच में अपना दबदबा बनाया और भारतीय गोल के सामने कई मौके बनाए। 52वें मिनट में स्वीडन ने फ्रिग्रेन के रिबाउंड शॉट से अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। दो मिनट बाद ही 54वें मिनट में सेल्मा एस्ट्रोम ने स्वीडन के लिए तीसरा गोल किया।

भारत के मुख्य कोच डेननरबी ने इसके बाद तीन बदलाव किए, लिंडा कॉम, बबीना देवी और वार्शिका के स्थान पर सुधा, शुभांगी और शिल्की को मैदान पर उतारा। सुधा ने मैदान पर उतरते ही तत्काल अपना प्रभाव दिखाया और 62 वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने गोल करने के काफी प्रयास किये, लेकिन सफलता नहीं मिली और अंत में भारत को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version